बुधवार रात रामपुर गार्डन के रहने वाले वरुण सूरी अपने नवाबगंज स्थित पेट्रोल पंप से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर चौराहे के पास रात 10 बजे के करीब अज्ञात लोगों ने उनकी थार पर फायर कर दिया। वह और उनके मैनेजर बाल बाल बच गए। उन्होंने देर रात बारादरी थाने में तहरीर देते हुए बताया कि घटना रात दस बजे के करीब की है। वह अपने पेट्रोल पंप के मैनेजर अमित मौर्य के साथ घर लौट रहे थे।
गोली लगने से थार की खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई जैसे ही उनकी थार सतीपुर चौराहे के पास पहुंची वैसे ही किसी अनजान व्यक्ति ने उसे पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से थार की खिड़की क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया की गोली चलाने के बाद आरोपी गाली गलौज करते हुए भाग गए। बारादरी पुलिस ने इस मामले में देर रात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सीओ थर्ड अनीता चौहान ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। फिलहाल किसी से रंजिश की बात सामने नहीं आई है। आरोपियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।