scriptबरेली में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, जाने कब तक झेलने पड़ेंगे गर्म हवा के थपेड़े, 45 डिग्री सेल्सियस रहा | Patrika News
बरेली

बरेली में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, जाने कब तक झेलने पड़ेंगे गर्म हवा के थपेड़े, 45 डिग्री सेल्सियस रहा

प्रचंड गर्मी का सितम अभी जारी है। अभी कुछ दिन और गर्मी की तपिश झेलना होगी। बरेली में मौसम विभाग ने 4 दिन तक प्रचंड गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

बरेलीJun 16, 2024 / 10:39 am

Avanish Pandey

बरेली। प्रचंड गर्मी का सितम अभी जारी है। अभी कुछ दिन और गर्मी की तपिश झेलना होगी। बरेली में मौसम विभाग ने 4 दिन तक प्रचंड गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बरेली समेत पूरे रुहेलखंड में दिन के तापमान में भी बढ़ोत्तरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। लोगों को रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के साथ-साथ लू के थपेड़े भी झेलने होगें।
न्यूनतम पारा 1 डिग्री गिरा और 29.4 डिग्री सेल्सियस हुआ दर्ज
शुक्रवार देर शाम चली तेज हवा से हल्के बादल घिरे थे। लेकिन बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन सका था। न्यूनतम पारा 1 डिग्री गिरा और 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार सुबह से ही भीषण गर्मी रही पर हवा में नमी का स्तर दस फीसदी बढ़ने से अधिकतम तापमान में 1 डिग्री गिरावट हुई। सामान्य से 5 डिग्री अधिक 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं की वजह से बढ़ेगा लू का असर
अब जारी ऑरेंज अलर्ट से पारे में बढ़त हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार के अनुसार अगले 4 दिन तक लू का प्रभाव रहेगा। शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं की वजह से लू का असर बढ़ेगा। अनुमान है कि 19 जून तक भीषण गर्मी से पारा में भी बढ़त हो सकती है। पूर्वी तराई क्षेत्र में हवा के पैटर्न में बदलाव से ही राहत के आसार हैं।
दिन में तेज धूप और रात भी करेगी तपिश से बेहाल
बुलेटिन के मुताबिक 3 दिन में अधिकतम पारा फिर 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। दूसरी ओर न्यूनतम पारा तपकर 32 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। इससे दिन में धूप से झुलसने के बाद रात में भी तपिश बेहाल करेगी। हवा में नमी का स्तर कम होने से गर्म हवा के थपेड़े सताएंगे। नमी 18 से 30 फीसदी के बीच दर्ज किया जाएगा।

Hindi News / Bareilly / बरेली में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, जाने कब तक झेलने पड़ेंगे गर्म हवा के थपेड़े, 45 डिग्री सेल्सियस रहा

ट्रेंडिंग वीडियो