bell-icon-header
बरेली

साइको किलर की तलाश में हत्थे आया अफीम तस्कर, महिला की तरह करता था श्रृंगार, बैग से सामान बरामद

बरेली। शाही में रहस्यमय तरीके से महिलाओं की हत्याओं के खुलासे में जुटी पुलिस ने साइको किलर की तलाश के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से अफीम बरामद की। वह महिलाओं की तरह चूड़ी, बिंदी लगाकर घूमता है। उसके बैग से महिलाओं के इस्तेमाल करने वाला सामान बरामद हुआ है। उसके घरवाले काफी दिन पहले ही घर से निकाल चुके हैं। अब वह जंगल में झोपड़ी बनाकर रह रहा था।

बरेलीNov 25, 2023 / 04:44 pm

Avanish Pandey

झोपड़ी से दो किलो 650 ग्राम अफीम बरामद
शाही क्षेत्र में महिलाओं की ताबड़तोड़ हत्याओं को लेकर पुलिस साइको किलर की तलाश में भी जुटी है। इसी बीच पुलिस ने खरसैनी गांव निवासी दुलारो देवी की हत्या के घटनास्थल से कुछ दूरी पर झोपड़ी में रहने वाले इसी गांव के नन्हे को गुरुवार रात पौने दो बजे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पुलिस ने दो किलो 650 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस के मुताबिक नन्हें सनकी व्यक्ति है और नशे का आदी है।
हाथ पर गुदवा रखा है गोदना और भाभी का नाम

वह महिलाओं की तरह चूड़ी, बिंदी, हैयरबैंड, शीशा आदि से श्रंगार करके घूमता है। उसकी झोपड़ी से यह सारा सामान बरामद हुआ है। साइको नन्हें से उसके घरवाले भी डरते हैं। उसने अपने हाथ पर गोदना गुदवा रखा है, जिसमें अपने नाम के साथ भाभी का नाम लिखवाकर उसे बेवफा लिखा है। काफी दिन पहले ही घरवाले उसे निकाल चुके हैं। अब वह जंगल में झोपड़ी बनाकर रहता है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में शाही इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन, एसआई अमित कुमार सिंह, सरफराज अहमद समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Hindi News / Bareilly / साइको किलर की तलाश में हत्थे आया अफीम तस्कर, महिला की तरह करता था श्रृंगार, बैग से सामान बरामद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.