bell-icon-header
बरेली

वार्डों में कूड़ा सड़कों पर गड्ढे, सीवर लाइन ओवरफ्लो की कीमत पर नेताजी को मिलेगा मोबाइल गिफ्ट, खामोश

बरेली। रोम जल रहा था और नीरो वंशी बजा रहा था। ऐसा ही हाल नगर निगम के अफसरों का है। 50 से ज्यादा वार्डों में कूड़ा नहीं उठ रहा है। दर्जनों ठेकेदार भुगतान के लिए निगम के चक्कर लगा रहे हैं। संविदा कर्मी भुगतान को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। नगर निगम पार्षदों को 18 लाख के मोबाइल बांटने की तैयारी में है। इसको लेकर जनता में जबरदस्त आक्रोश है। उनका कहना है कि हमारा टैक्स का पैसा विकास के बजाय फिजूल खर्ची में उड़ाया जा रहा है।
 

बरेलीDec 24, 2023 / 06:33 pm

Avanish Pandey

नगर निगम ने मोबाइल बांटने के लिए निकाला टेंडर, पार्षदों से चाय चर्चा पर हुई थी बात
नगर निगम में इन दिनों मैनेजमेंट की क्लास चल रही है। सड़कें टूटी हैं, नाले ओवरफ्लो हैं। कूड़े का अंबार लगा है। आए दिन नगर निगम में हंगामा होता है। पिछले दिनों भी नगर निगम के गेट पर धरना प्रदर्शन हुआ, लेकिन पार्षद विरोध ना करें और खामोश रहें। इसके लिए पिछले दिनों टी पार्टी का आयोजन किया गया था। टी पार्टी में नगर निगम के अफसरों ने पार्षदों को खुश करने के लिए मोबाइल देने की तय हुई। इसके बाद अपर नगर आयुक्त ने सारे अखबारों में टेंडर निकाल दिया। करीब ₹22000 की लागत का वनप्लस नॉर्ड सी 5G 256 जीबी और 8GB रैम स्मार्ट मोबाइल की आपूर्ति के लिए टेंडर निकाला गया है। बरेली के 80 पार्षदों को करीब 18 लाख रुपये खर्च कर खुश करने की तैयारी शुरू हो गई है।

स्मार्ट सिटी की सड़क और सीवर लाइन में धंस गया 16 टायरा ट्रक, दिन भर हुई मरम्मत

बरेली में सड़कों के निर्माण का आलम ये है की आधी से ज्यादा सड़कें टूटी पड़ी हैं। स्मार्ट सिटी की जिन सड़कों को बनाया गया है। उनका आलम यह है कि शुक्रवार को चौपला पुल के नीचे 16 टायर ट्रक पुरानी सीवर लाइन में धंस गया। बड़ा हादसा होते बच गया। जल निगम के इंजीनियर रात भर डटे रहे। शनिवार को जल निगम और कार्यदाई एजेंसी के लोग मरम्मत के काम में जुटे रहे। इसके बाद उसकी मरम्मत कराई गई। स्मार्ट सिटी में जल निगम और सड़कों की गुणवत्ता का हाल ये है कि राह चलते सड़क धंस जा रहा है।

Hindi News / Bareilly / वार्डों में कूड़ा सड़कों पर गड्ढे, सीवर लाइन ओवरफ्लो की कीमत पर नेताजी को मिलेगा मोबाइल गिफ्ट, खामोश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.