आर्मी साइकिल स्टोर वालों की प्रॉपर्टी जब्त कर चुका है बैंक
बैंक ऑफ़ बड़ौदा के चीफ मैनेजर अखिलेश कुमार ने बताया कि उनकी नकटिया ब्रांच ने आर्मी साइकिल स्टोर को 50 लाख का लोन दिया था। लोन जमा न करने पर खाता एनपीए हो गया। इसके बाद वसूली के लिए खाता सिविल लाइंस बैंक शाखा में ट्रांसफर किया गया। जिस पर 28 फरवरी को बंधक संपत्ति पर कब्जे की कार्रवाई की गई। इसके बाद छह मार्च 24 को आर्मी साइकिल स्टोर वालों ने अपना कर्ज चुका दिया। उनको एनओसी जारी कर दी गई।

पर्सनल रंजिश मानते हुए पीटा, जान से मारने की धमकी
आर्मी साइकिल स्टोर की मालिक जय देवी के बेटे नरेंद्र सिंह निवासी आदर्श नगर कॉलोनी नकटिया ने व्यक्तिगत रंजिश मानते हुए के मैनेजर को धमकी दी। गाली गलौज कर जान से मारना शुरू कर दिया। 25 अप्रैल को 10:45 पर नरेंद्र शाखा में गये। उन्होंने गाली गलौज कर मैनेजर को पीटना शुरू कर दिया। उनके कई घूंसे मारे। उनका चश्मा तोड़ दिया। बड़ी मुश्किल से वह अपनी जान बचाकर शाखा परिसर में भागे। मामले की शिकायत उन्होंने एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।