scriptरिश्वत कांड के बाद सीएमओ ने बदले डॉक्टर के प्रभार, झोलाछाप चिकित्सा प्रतिपूर्ति के प्रभारी को भी बदला | Patrika News
बरेली

रिश्वत कांड के बाद सीएमओ ने बदले डॉक्टर के प्रभार, झोलाछाप चिकित्सा प्रतिपूर्ति के प्रभारी को भी बदला

रिश्वत कांड के बाद सीएमओ ने डॉक्टर के प्रभार बदले। सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह शनिवार को एक्शन में दिखे। उन्होंने मेडिक्लेम, झोलाछाप चिकित्सा प्रतिपूर्ति के प्रभारी को भी बदल दिया।

बरेलीJun 16, 2024 / 11:56 am

Avanish Pandey

बरेली। रिश्वत कांड के बाद सीएमओ ने डॉक्टर के प्रभार बदले। सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह शनिवार को एक्शन में दिखे। उन्होंने मेडिक्लेम, झोलाछाप चिकित्सा प्रतिपूर्ति के प्रभारी को भी बदल दिया। साथ ही विवादित क्लर्कों को भी पटल से हटा दिया गया है।
हटाए गए लोगों की जगह रखा गया इन लोगों को
सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह ने झोलाछाप के नोडल डॉक्टर लईक अहमद को हटा दिया है। उनके स्थान पर एसीएमओ डॉक्टर राकेश को प्रभारी बनाया गया है। चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नोडल रहे डॉक्टर पवन को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह डॉक्टर अमित को नोडल बनाया गया है। मेडिक्लेम का पटल सहायक एफबी रिचर्ड को बनाया गया है। यह पटल काफी विवादित रहा है। प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र सिंह इसी पटल पर तैनात थे। उनको तीन हजार रुपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने पड़ा था।
किसी प्रकार की लापरवाही, शिकायत मिलने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई
शनिवार को सीएमओ डॉक्टर विश्राम सिंह ने कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी। कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही, शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कई विवादित बाबुओं को भी पटल से हटा दिया। पहले चिकित्सा प्रतिपूर्ति पटल देख चुके शैलेंद्र सक्सेना को जिला क्षय रोग केंद्र और कुष्ठ रोग कार्यालय भेज दिया गया है। इसके साथ ही स्टेट बजट के पटल सहायक में भी बदलाव किया गया है।

Hindi News/ Bareilly / रिश्वत कांड के बाद सीएमओ ने बदले डॉक्टर के प्रभार, झोलाछाप चिकित्सा प्रतिपूर्ति के प्रभारी को भी बदला

ट्रेंडिंग वीडियो