बारां

72 घंटे में सुधार नहीं हुआ तो राजस्थान का ये जिला होगा बंद, विद्युत विभाग को दी चेतावनी

Power Cut Issue: व्यापार महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अधीक्षण से गुरुवार को मिला। व्यापारियों ने बारां शहर ही नही पूरे जिले में हो रही बिजली की आंख मिचौली व बिगड़ी हुई व्यवस्था के विरोध में अधिकारियाें को चेतावनी दी है।

बारांJun 28, 2024 / 10:15 am

Akshita Deora

विद्युत विभाग में जाकर विरोध जताते व्यापारी

Baran News: व्यापार महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अधीक्षण से गुरुवार को मिला। व्यापारियों ने बारां शहर ही नही पूरे जिले में हो रही बिजली की आंख मिचौली व बिगड़ी हुई व्यवस्था के विरोध में अधिकारियाें को चेतावनी दी है। चेतावनी में कहा गया कि यदि 72 घंटे में सुधार नहीं हुआ तो बारां बंद करेंगे।
व्यापार महासंघ के अध्यक्ष योगेश कुमरा व प्रवक्ता हर्षित जैन ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में दो दर्जन से अधिक व्यापार संघों के प्रतिनिधि, अधीक्षण अभियंता एनएन बिलोटिया व अधिशासी अभियंता नवरत्न बैरवा, एईएन अजय सिंह से मिले। व्यापारियों ने कहा कि पूरे जिले व शहर की बिगड़ी हुई विद्युत व्यवस्था से व्यापार चौपट हो रहा है। साथ ही इस उमस में लोगों का जीना, व्यापारियों का धंधा करना दूभर हो गया है। गृहिणियों की स्थिति और भी ज्यादा गंभीर है। बारां शहर के सभी उत्पादकर्ता जो बिजली पर ही निर्भर हैं, उनकी सभी मशीनें बंद पड़ी हुई हैं। सभी को व्यापार में नुकसान हो रहा है। शहर की जनता विद्युत की बिगड़ी हुई व्यवस्था पर त्राहिमाम कर रही है। इस पर विद्युत विभाग का कोई ध्यान नहीं है।
यह भी पढ़ें

देर रात प्रेमिका के साथ घूमने वाले सावधान, खिंच सकती है फोटो

व्यापार महासंघ के अध्यक्ष योगेश कुमरा, देवकीनंदन बंसल, ललित मोहन खंडेलवाल, वेद प्रकाश टक्कर, विमल बंसल, महामंत्री कन्हैयालाल चित्तौड़ा, शंकर माहेश्वरी, नरेश नंदवाना, प्रवक्ता हर्षित जैन, हेमराज शर्मा, आनंद बंसल, भानु पोरवाल, कमलेश जैन, महेंद्र शर्मा, नरेश खंडेलवाल, पवन अरोड़ा, अश्वनी बांसल, हरीश शर्मा, उत्तम कुमार गुप्ता, संजय शर्मा,पंकज जैन,आदि दो दर्जन से अधिक संगठनों के व्यापारी मौजूद थे। इस पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि 72 घंटे के अंदर बिजली में पूरा सुधार कर दिया जाएगा। अध्यक्ष कुमरा व प्रवक्ता हर्षित जैन ने कहा कि इस बिगड़ी हुई विद्युत व्यवस्था को अगर 72 घंटे में विभाग नहीं सुधर पाया तो बारां शहर ही नहीं पूरा जिला बंद करने में भी नही चूकेंगे।

Hindi News / Baran / 72 घंटे में सुधार नहीं हुआ तो राजस्थान का ये जिला होगा बंद, विद्युत विभाग को दी चेतावनी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.