scriptरसोई से टमाटर हुआ गायब, मंडी में सब्जियों के दाम दोगुने | vagetable price hike in market | Patrika News
बारां

रसोई से टमाटर हुआ गायब, मंडी में सब्जियों के दाम दोगुने

बारिश का सीजन शुरू होते ही सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। शहर सहित आसपास के इलाकों में हुई बारिश के बाद पिछले कुछ दिनों में ही सब्जियों के दाम लगभग दोगुने हो गए हैं। इससे रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। बारिश का सबसे ज्यादा असर टमाटर पर पड़ा है। चार दिन पहले फुटकर में 50 रुपए किलो बिकने वाले टमाटर के दाम 80-90 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। लोग सीमित मात्रा में सब्जियां खरीदकर काम चला रहे हैं।

बारांJul 05, 2024 / 11:16 am

mukesh gour

महंगी हुई थाली, बेसन के व्यंजनों ने ली थाली में जगह

बारां. बारिश का सीजन शुरू होते ही सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। शहर सहित आसपास के इलाकों में हुई बारिश के बाद पिछले कुछ दिनों में ही सब्जियों के दाम लगभग दोगुने हो गए हैं। इससे रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। बारिश का सबसे ज्यादा असर टमाटर पर पड़ा है। चार दिन पहले फुटकर में 50 रुपए किलो बिकने वाले टमाटर के दाम 80-90 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। लोग सीमित मात्रा में सब्जियां खरीदकर काम चला रहे हैं।
जानकारी के अनुसार व्यापारियों ने खेत से बाजार तक सब्जियों की आवक कम होने की बात कह रहे हैं। उन्होंने आलू, प्याज, लहसुन और अदरक के भाव बढ़ा दिए हैं। लहसुन के भाव 300 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। शहर में अदरक 200 रुपए किलो, बीन्स 80 रुपए किलो बिक रही है। करेला भी इसी भाव से बिक रहा है। अन्य दिनों की तुलना में लौकी 40 रुपए किलो, आलू 40 और प्याज के दाम 50 रुपए किलो पहुंच गए हैं। बैंगन की आवक अच्छी होने से इसके भाव 20 से 30 रुपए किलो चल रहे हैं। ऐसे में थाली में तरकारी की जगह बेसन से बने व्यंजनों ने ले ली है। घरों में बेसन गट्टे, चीला, हींगसा, पतोड़, बेसन की चक्की या रायते ने ले ली है। कई घरों में लोग थाली का स्वाद बढ़ाने के लिए चटनी का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। आम लोगों का कहना है कि प्रशासन इस समय सब्जियों पर नजर रखे। ज्यादातर कारोबारी इनका स्टॉक रखते हैं। टमाटर कारोबारियों के अनुसार आवक में सुधार होने से इस सप्ताह कम हो सकते हैं।

Hindi News/ Baran / रसोई से टमाटर हुआ गायब, मंडी में सब्जियों के दाम दोगुने

ट्रेंडिंग वीडियो