bell-icon-header
बारां

25 से पुन: शुरू हो जाएगा आरओबी का निर्माण कार्य

शहर के पटरी पार बसे लोगों को फिर से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। झालावाड़ रोड रेलवे क्रॉङ्क्षसग पर बनाए जा रहे आरओबी का करीब चार माह से रुका हुआ कार्य अब फिर से शीघ्र ही शुरु होगा। आरओबी के लिए राज्य सरकार ने करीब 3 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है। 25 मई तक पुन: निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि राजस्थान पत्रिका लगातार इस मामलेा को उठाता रहा है।

बारांMay 19, 2024 / 11:58 pm

mukesh gour

शहर के पटरी पार बसे लोगों को फिर से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। झालावाड़ रोड रेलवे क्रॉङ्क्षसग पर बनाए जा रहे आरओबी का करीब चार माह से रुका हुआ कार्य अब फिर से शीघ्र ही शुरु होगा। आरओबी के लिए राज्य सरकार ने करीब 3 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है। 25 मई तक पुन: निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि राजस्थान पत्रिका लगातार इस मामलेा को उठाता रहा है।

विधायक बैरवा ने उप मुख्यमंत्री को समस्या से अवगत करवाया, तीन करोड़ रुपए हुए स्वीकृत
बारां. शहर के पटरी पार बसे लोगों को फिर से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। झालावाड़ रोड रेलवे क्रॉङ्क्षसग पर बनाए जा रहे आरओबी का करीब चार माह से रुका हुआ कार्य अब फिर से शीघ्र ही शुरु होगा। आरओबी के लिए राज्य सरकार ने करीब 3 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है। 25 मई तक पुन: निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि राजस्थान पत्रिका लगातार इस मामलेा को उठाता रहा है।

विधायक राधेश्याम बैरवा ने दो दिन पूर्व प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से मिलकर करीब चार माह से ठप पड़े आरओबी निर्माण कार्य को शुरु करवाने के लिए चर्चा की थी। निर्माण कार्य में करीब 4 करोड़ का भुतगान अटक जाने से संवेदक ने निर्माण बंद कर दिया था। बैरवा ने बताया कि उप मुख्यमंत्री की अनुशंसा पर 3 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। अब शीघ्र ही 25 मई तक आरओबी का निर्माण शुरु हो जाएगा। आगे भी आरओबी निर्माण कार्य में धन की बाधा को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। अब लगातार काम चलेगा। संवेदक कम्पनी के राजीव मिश्रा ने बताया कि आरओबी निर्माण स्थल पर दो दिनों में मशीनें लाकर कार्य शुरु करवा दिया जाएगा। विधायक बैरवा ने उपमुख्य मंत्री से अन्य विकास कार्यो तथा समस्याओं पर भी चर्चा कर अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि अटरु क्षेत्र के किसानों को जिनकी भूमि वृहद् परवन ङ्क्षसचाई परियोजना के तहत अवाप्त की थी। उन्हें भी अटरु क्षेत्र में नगर पालिका की वर्तमान डीएलसी रेट से भुगतान के लिए भी चर्चा की जिसमें भी उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया है। इस दौरान बैरवा ने चिकित्सा, पेयजल तथा सडक़ के मामले में भी चर्चा कर क्षेत्र की समस्या से अवगत करवाया गया है।

Hindi News / Baran / 25 से पुन: शुरू हो जाएगा आरओबी का निर्माण कार्य

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.