बारां. निकटवर्ती ठूंसरा गांव में शनिवार रात एक युवक ने शराब के नशे में मारपीट कर उसकी मां को घायल कर दिया। बाद मे घायल वृद्धा को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन मां ने बेटे के खिलाफ पुलिस को शिकायत देने से इंकार कर दिया। सूचना पर सदर थाने से जिला अस्पताल पहुंचे एसआई भारत सिंह ने बताया कि अस्पताल में भर्ती वृद्धा ने बेटे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई चाहने से मना कर दिया। लोगों का कहना था कि शराब के नशे में बेटे से धक्का लग गया था। इससे गिरने से वृद्ध मां के हाथ में चोट आ गई।
विषाक्त खाने से तबीयत बिगड़ी
बारां. जिले के कवाई थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी एक युवक की रविवार शाम अज्ञात विषाक्त खाने से तबीयत बिगड़ गई। युवक को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि बृजमोहन पांचाल (&5) ने अज्ञात कारणों से अज्ञात विषाक्त खा लिया था। इससे तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे रविवार रात करीब आठ बजे यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बारां पुलिस हुई सक्रिय
बारां. आगामी होली त्योहार के मध्यनजर रविवार को कोतवाली पर वृत्ताधिकारी मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नियमानुसार रिटायर्ड होने वाले सीएलजी सदस्यों की विदाई की गई एवं नव नियुक्त सीएलजी सदस्यों का स्वागत किया गया। वहीं आगामी त्योहारों के संबंध में चर्चा की गई। सदस्यों ने होली के दिन शहर में होने वाले कार्यक्रमों एवं इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के तहत किए जाने वाले कार्र्यो व कार्रवाई से अवगत कराया है। इस दौरान कोतवाली प्रभारी मांगेलाल यादव ने सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।