bell-icon-header
बांसवाड़ा

राजस्थान चुनाव 2023: इस विधानसभा सीट पर 4 पूर्व सांसद वागड़ के चुनावी रण में

Rajasthan Election: राजस्थान विधानसभा चुनाव के अन्तर्गत प्रदेश सहित वागड़ अंचल की सीटों पर भी चुनावी चौसर बिछ चुकी है।

बांसवाड़ाNov 13, 2023 / 11:49 am

Nupur Sharma

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव के अन्तर्गत प्रदेश सहित वागड़ अंचल की सीटों पर भी चुनावी चौसर बिछ चुकी है। बीते चार-पांच दशकों में पहली बार ऐसा मौका है कि बांसवाड़ा और डूंगरपुर में देश की सबसे बड़ी पंचायत में प्रतिनिधित्व करने वाले चार पूर्व सांसद प्रदेश के सबसे बड़े सदन में प्रतिनिधित्व के लिए चुनाव मैदान में हैं। वहीं वर्तमान व पूर्व विधायक भी चुनावी रण को रोचक बनाए हुए हैं। इस बार के चुनाव में बांसवाड़ा से तीन पूर्व सांसद अपना भाग्य आजमा रहे हैं। वहीं एक पूर्व सांसद डूंगरपुर से हैं। बांसवाड़ा में वर्तमान में मंत्री और पूर्व में सांसद रहे महेंद्रजीतसिंह मालवीया बागीदौरा से, मानशंकर निनामा घाटोल और बांसवाड़ा से धनसिंह रावत चुनाव मैदान में हैँ। मालवीया 1998 में सांसद रहे, वहीं रावत 2004 और निनामा 2014 में सांसद रहे। डूंगरपुर में चौरासी सीट से चुनाव लड़ रहे ताराचंद भगोरा तीन बार पहले सांसद रहे हैं।

यह भी पढ़ें

राजस्थान चुनाव 2023: सियासत में दबदबा, 2 परिवारों के इर्द- गिर्द घूमती रही कई सीटों की राजनीति

यह भी पहले चुने गए: बांसवाड़ा से धनसिंह रावत, घाटोल से नानालाल निनामा, कुशलगढ़ से भीमा भाई, डूंगरपुर से देवेन्द्र कटारा पूर्व में विधायक चुने गए थे। अब एक बार फिर वे अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं।

यह भी पढ़ें

राजस्थान चुनाव 2023: कांग्रेस योजनाओं के भरोसे, भाजपा के लिए पेपरलीक- कानून व्यवस्था मुद्दे..

यह वर्तमान विधायक फिर मैदान में
वागड़ में सात विधायक फिर चुनाव मैदान में हैं। इसमें बांसवाड़ा से अर्जुनसिंह बामनिया, बागीदौरा से महेंद्रजीतसिंह मालवीया, कुशलगढ़ से रमीला खड़िया, गढ़ी से कैलाश मीणा, डूंगरपुर से गणेश घोघरा, आसपुर से गोपीचंद मीणा और चौरासी से राजकुमार रोत सम्मिलित हैं।

Hindi News / Banswara / राजस्थान चुनाव 2023: इस विधानसभा सीट पर 4 पूर्व सांसद वागड़ के चुनावी रण में

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.