bell-icon-header
बांसवाड़ा

Rajasthan Politics : 4 बार लगातार विधायक अपने ‘गढ़’ में BAP प्रत्याशी से 27,815 वोटों से पिछड़े

Rajasthan Politics : लोकसभा चुनाव के परिणामों ने सियासत की नई पटकथा लिखी। 4 बार लगातार बागीदौरा विधायक रहे और 40 साल के राजनीतिक अनुभवी महेन्द्रजीत सिंह मालवीया मतदाताओं की ‘नब्ज’ नहीं समझ पाए।

बांसवाड़ाJun 06, 2024 / 03:44 pm

Sanjay Kumar Srivastava

राजकुमार रोत और महेन्द्रजीत सिंह मालवीया

Rajasthan Politics : लोकसभा चुनाव के परिणामों ने सियासत की नई पटकथा लिखी। 4 बार लगातार बागीदौरा विधायक रहे और 40 साल के राजनीतिक अनुभवी महेन्द्रजीत सिंह मालवीया मतदाताओं की ‘नब्ज’ नहीं समझ पाए। वह अपने ही ‘गढ़’ में पटखनी खा गए। भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के राजकुमार रोत से वह 27 हजार 815 वोट से पीछे रहे। मालवीया को 71 हजार 654 वोट मिले, जबकि रोत को 99 हजार 469 मत प्राप्त हुए। कुशलगढ़, चौरासी और डूंगरपुर विधानसभा क्षेत्रों में उन्हें इससे भी कम वोट मिले। भाजपा के गढ़ सागवाड़ा और गढ़ी सीट पर भी मालवीया की नैय्या पार नहीं लग सकी। गढ़ी में लगातार दो बार से भाजपा प्रत्याशी जीते, वहीं सागवाड़ा में विधायक व सांसद रहे कनकमल कटारा भी वहीं के हैं।

बागीदौरा में निर्दलीय को 15 हजार वोट

बीएपी प्रत्याशी के हमनाम निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार पुत्र हीरालाल को भी यहां अन्य विधानसभा क्षेत्रों की तुलना में सबसे ज्यादा वोट मिले। निर्दलीय राजकुमार ने कुल 74 हजार 551 वोट प्राप्त किए। इनमें 15 हजार 857 वोट सिर्फ बागीदौरा से मिले, जो अन्य विधानसभा की तुलना में सर्वाधिक हैं।
यह भी पढ़ें –

उद्यान विभाग ने किसानों को किया सतर्क, अगर चूके तो सोलर पम्प सेट का आवेदन होगा रद

बागीदौरा में सबसे अधिक NOTA बटन दबाया

चुनाव में 20 हजार 892 वोट नोटा पड़े, जिनमें सबसे ज्यादा 2942 नोटा का बटन बागीदौरा के मतदाताओं ने दबाया। डूंगरपुर में 2626, सागवाड़ा में 2012, चौरासी में 2895, घाटोल में 2838, गढ़ी में 2502, बांसवाड़ा में 2340 और कुशलगढ़ में 2737 वोट मिले।

प्रत्याशियों को विधानसभावार मिले वोट का विवरण

प्रत्याशी- डूंगरपुर – सागवाड़ा – चौरासी – घाटोल- गढ़ी – बांसवाड़ा – बागीदौरा – कुशलगढ़ – कुल

राजकुमार रोत 97364 100557 103099 128167 97454 96428 99469 92892 815430
महेंद्रजीत सिंह 45081 72555 47201 73768 96200 96911 71654 65219 568589

2 राजकुमार – 5774 5450 9103 13375 7042 8123 15857 9827 74551

अरविंद डामोर 13769 5409 6560 7880 7151 7928 6350 5870 60917
3 राजकुमार – 6747 4201 5484 5274 5854 4161 6277 3744 41742

बंशीलाल 2697 2369 2657 2267 2050 2013 1352 2479 17884

शंकरलाल 2258 1943 2153 2433 1811 2024 1865 2682 17169
दिलीप मीणा 730 775 758 1122 1160 1130 1779 1119 8573

(इसमें मत-पत्र शामिल नहीं हैं) (नम्बर 2 राजकुमार पुत्र हीरालाल, नम्बर 3 राजकुमार पुत्र प्रेमजी)

यह भी पढ़ें –

वैभव गहलोत की हार पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान, दी ऐसी सफाई की सब चौंक गए

Hindi News / Banswara / Rajasthan Politics : 4 बार लगातार विधायक अपने ‘गढ़’ में BAP प्रत्याशी से 27,815 वोटों से पिछड़े

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.