bell-icon-header
बांसवाड़ा

Rajasthan Election : बांसवाड़ा की पांचों विधानसभाओं में पहले दो घंटे में 10 फीसदी वोटिंग

कैबिनेट मंत्री मालवीया के विधानसभा क्षेत्र बागीदौरा में सबसे ज्यादा 11.82% तो गढ़ी में 8.04% वोटिंग

बांसवाड़ाNov 25, 2023 / 10:48 am

Ashish vajpayee

Rajasthan Election : बांसवाड़ा की पांचों विधानसभाओं में पहले दो घंटे में 10 फीसदी वोटिंग

प्रदेश के विधानसभा चुनाव के तहत मतदान शुरू हुए दो घंटे बीत गए हैं। दो घंटे बाद मतदान प्रतिशत के आंकड़े सामने आने के बाद वोटिंग को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। बताते चलें कि इन दो घंटों में बांसवाड़ा की पांचों विधानसभा में 10 फीसदी से अधिक की वोटिंग हुई है। इसमें सभी में सबसे अधिक मतदान कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया के विधानसभा क्षेत्र में वोट पड़े। दो घंटे के दौरान बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में 11.82% वोटिंग हुई। जब कि सबसे कम मतदान गढ़ी विधान सभा क्षेत्र में 8.04% मतदान हुआ।
वहीं, मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ही पोलिंग बूथ पर मतदाता वोट डालने के पहुंचने लगे। पहले कुछ देर बूथ पर तो एक्का दुक्का लेाग ही नजर आए। लेकिन तकरीबन आठ बजे से मतदान केंद्राें पर कतार लगना शुरू हो गई। वहीं, सुबह प्रदेश के कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया भी मतदान के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे। इस दौरान जिला प्रमुख रेशम मालवीया भी उनके साथ वोट डालने पहुंची। आजादी के आंदोलन में अनाम शहीदों के उत्सर्ग की स्थली मानगढ़ धाम की स्मृतियों को आत्मसात किए बागीदौरा विधानसभा सीट जिले की हॉट सीट में सम्मिलित है। इस बार यहां से सबसे कम पांच प्रत्याशी हैं। कांग्रेस से केबिनेट मंत्री महेंद्र जीत सिंह मालवीया को यहां से पांचवी बार टिकट दिया है। वहीं भाजपा से पहली बार महिला प्रत्याशी कृष्णा कटारा को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अतिरिक्त बीएपी से जयकृष्ण पटेल, बीटीपी से बसंत गरासिया और बसपा से प्रवीण कुमार चुनाव मैदान में है।

इतने फीसदी पड़े वोट
विधानसभा : वोटिंग %

Hindi News / Banswara / Rajasthan Election : बांसवाड़ा की पांचों विधानसभाओं में पहले दो घंटे में 10 फीसदी वोटिंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.