bell-icon-header
बैंगलोर

दायित्व ग्रहण करने से पहले दायित्व का बोध होना चाहिए:साध्वी उदितयशा

तेरापंथ सभा, यशवंतपुर के पदाधिकारियों ने ली शपथ

बैंगलोरJun 19, 2024 / 02:02 pm

Santosh kumar Pandey

बेंगलूरु. तेरापंथी सभा, यशवंतपुर का वर्ष 2024-26 का दायित्व ग्रहण समारोह साध्वी उदितयशा आदि ठाणा 4 के सान्निध्य में अर्हम भवन विजयनगर में आयोजित हुआ। साध्वी उदितयशा ने कहा कि दायित्व ग्रहण करने से पहले श्रावक को दायित्व का बोध होना चाहिए। पद से मुक्त होने पर भी व्यक्ति कार्यकर्ता रहता है। इसलिए उसका कार्यकाल कभी समाप्त नहीं होता। सभाओं का दायित्व होता है कि वह मूल को छोडें नहीं और तत्वज्ञान व पच्चीस बोल हर श्रावक सीखे, ऐसा प्रयास करना चाहिए। समय समय पर समय प्रबंधन और कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशालाएं होती रहनी चाहिए।
नवीन एवं गगन बरडिया ने संघ गीत का संगान किया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन प्रकाश लोढ़ा ने किया। अध्यक्ष गौतम चंद मुथा ने नव मनोनीत अध्यक्ष सुरेश बरडिया को शपथ दिलाई। सुरेश बरडिया ने पदाधिकारी में उपाध्यक्ष कुंदन गन्ना, विजयराज बरडिया, ताराचंद गन्ना, मंत्री अनिल दक, सह मंत्री सुनील बाबेल, कमलेश दक, कोषाध्यक्ष निर्मल बाफना, संगठन मंत्री भेरुलाल माण्डोत, परामर्शक एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई।
महासभा से समागत प्रकाश लोढा, सभा प्रभारी नवनीत मुथा, गांधी नगर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रकाश बाबेल, मदनलाल बरडिया, गांधीनगर सभा अध्यक्ष पारसमल भंसाली, विजयनगर उपाध्यक्ष भंवरलाल माण्डोत, तेयुप अध्यक्ष जिगर मारू, महिला मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी दक ने विचार व्यक्त किए। आभार मंत्री अनिल दक ने जताया। संचालन महावीर ओस्तवाल ने किया। विजय नगर अध्यक्ष मंगल चंद कोचर, टी दासरहल्ली अध्यक्ष भगवतीलाल माण्डोत, राजाजी नगर अध्यक्ष अशोक चौधरी, हनुमंतनगर अध्यक्ष तेज़मल सिंघवी आदि उपस्थित थे।

Hindi News / Bangalore / दायित्व ग्रहण करने से पहले दायित्व का बोध होना चाहिए:साध्वी उदितयशा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.