bell-icon-header
बैंगलोर

विसर्जन करने वाला व्यक्ति ही महान: साध्वी उदितयशा

तेरापंथ महिला मंडल, राजराजेश्वरी नगर की कार्यशाला

बैंगलोरJun 08, 2024 / 06:33 pm

Santosh kumar Pandey

बेंगलूरु. तेरापंथ महिला मंडल आर.आर नगर की ओर से आचार्य तुलसी के 28वें महाप्रयाण दिवस विसर्जन दिवस पर साध्वी उदितयशा ठाणा-4 के सान्निध्य में कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सुमन पटावरी ने स्वागत किया। ‘मौलिकता रहे सुरक्षित, परिवर्तन सदा अपेक्षित’ विषय पर पूर्व अध्यक्ष कंचन छाजेड़, सरोज आर. बैद एवं लता बाफना ने विचार रखते हुए कहा कि जड़ को सिंचित किए बिना कोई पल्लवित नहीं हो सकता और आधारभूत परिवर्तन आगे बढ़ाने के लिए सदैव अपेक्षित है। साध्वी संगीतप्रभा के सुरीले संगान से पूरी परिषद भावित हो गई। साध्वी भव्ययशा ने विसर्जन का महत्व को बताते हुए विचार रखे।
साध्वी उदितयशा ने कहा कि विसर्जन की परंपरा तेरापंथ धर्मसंघ में आचार्य भिक्षु से चली आ रही है। संग्रह प्रवृत्ति को छोड़ विसर्जन करने वाला व्यक्ति ही महान होता है। अहंकार, आसक्ति, ममत्व, पद आदि का यथासमय विसर्जन होना चाहिए। इस अवसर पर साध्वी ने डिजिटल डिटॉक्स की बात कहते हुए उपस्थित सभी श्रावक श्राविकाओं को महीने में एक दिन मोबाइल के सीमित उपयोग का संकल्प करवाया। संचालन संयोजिका आशा लोढ़ा एवं सह-संयोजिका ममता सिंघवी ने किया। आभार मंत्री पदमा मेहर ने जताया।

Hindi News / Bangalore / विसर्जन करने वाला व्यक्ति ही महान: साध्वी उदितयशा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.