बैंगलोर

‘तारां छाई रात’ में छलके धोरा री धरती के चोखे रंग

विजय मंडल ने मनाया रजत जयंती समारोह

बैंगलोरMar 11, 2024 / 06:50 pm

Santosh kumar Pandey

बेंगलूरु. कासिया ऑडिटोरियम में विजय मंडल की ओर से रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में तथा होली के अवसर पर तारां छाई रात के नाम से एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। रीतिका जैन ने गणेश वन्दना के रूप में नृत्य प्रस्तुत किया। मंडल के संयोजक छत्र सिंह मालू ने मंडल के संक्षिप्त इतिहास के बारे में जानकारी दी तथा प्रायोजक परिवार तथा सभी आगन्तुकों का स्वागत किया। मंडल के उभरते हुए गायक मनीष पगारिया, देवेन्द्र नाहटा के साथ मंडल के अन्य सदस्य छत्रसिंह मालू ,कमल सिंह दुगड़, बाबुलाल बोथरा, चम्पालाल मालू, अमर चंद भूतोड़िया, सुभाष शामसुखा, रतन बरड़िया, अमित नौलखा,पियूष बैद, प्रकाश कोचर, विक्रम बोहरा के साथ मिलकर एक के बाद एक होली पर आधारित सांस्कृतिक गीतों की प्रस्तुति दी। नाहटा ने साथियों के साथ ओ कागज दे गयो पोस्टमैन म्हारा पिउ घर आसी जी के बाद धरती धोरा री की प्रस्तुति दी तो राजस्थानी संस्कृति के रंग सभागार में छलकने लगे। लोगों ने थिरकते हुए कलाकारों का साथ निभाया और अपनी माटी से अगाध जुड़ाव का इजहार किया।
पूरी म्यूजिक टीम ने ढपो की ताल प्रस्तुत की जिससे सभागार में उपस्थित दर्शक थिरकने लगे । गायिका एकता शाह की ओर से प्रस्तुत गीत- मोरनी बागां मां बोली आधी रात मां गीत ने सभी को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। राजस्थान से आए कालबेलिया डांस समूह की प्रस्तुतियां भी मनमोहक रहीं।
कार्यक्रम के प्रायोजक संजय बैद का सम्मान किया गया। मंडल के वर्तमान तथा पुराने सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
संचालन भरत जैन ने किया।

Hindi News / Bangalore / ‘तारां छाई रात’ में छलके धोरा री धरती के चोखे रंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.