scriptराज्‍य के छह जिलों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान, रेड अलर्ट जारी | Patrika News
बैंगलोर

राज्‍य के छह जिलों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान, रेड अलर्ट जारी

निगरानी केंद्र ने यह भी बताया कि पिछले सात वर्ष (2017-2024) में कर्नाटक में दर्ज किए गए अधिकतम तापमान की तुलना करने पर इस बार 30 अप्रैल को सबसे अधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि आईएमडी के अनुसार, गंभीर स्तर की गर्मी के लिए ‘रेड अलर्ट’ तभी जारी किया जाता है जब वास्तविक अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है।

बैंगलोरMay 01, 2024 / 10:10 pm

Sanjay Kumar Kareer

karnataka-weather
बेंगलूरु. कर्नाटक राज्य आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने राज्य के छह जिलों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने का पूर्वानुमान है। केएसएनडीएमसी ने एसएचएआर-इसरो के हवाले से यह जानकारी दी है।
केएसएनडीएमसी के अनुसार, बागलकोट, बेलगावी, धारवाड़, गदग, हावेरी और कोप्पल जिलों में एक से नौ मई के बीच तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

निगरानी केंद्र ने यह भी बताया कि पिछले सात वर्ष (2017-2024) में कर्नाटक में दर्ज किए गए अधिकतम तापमान की तुलना करने पर इस बार 30 अप्रैल को सबसे अधिक 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि आईएमडी के अनुसार, गंभीर स्तर की गर्मी के लिए ‘रेड अलर्ट’ तभी जारी किया जाता है जब वास्तविक अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है।
प्राकृतिक आपदा प्रबंधन केंद्र ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि अधिकतम तापमान इसी स्तर पर जारी रहने का अनुमान है और छह मई तक उत्तर आंतरिक कर्नाटक (एनआईके) के जिलों जैसे रायचूर, कलबुर्गी, यादगीर, बल्लारी और विजयपुर जिलों के कुछ हिस्सों में यह 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
केएसएनडीएमसी के अनुसार, सात मई से राज्य में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है।

Home / Bangalore / राज्‍य के छह जिलों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान, रेड अलर्ट जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो