bell-icon-header
बैंगलोर

मानव जन्म को सार्थक बनाएं: साध्वी लावण्यश्री

होसूर पहुंचीं साध्वी लावण्यश्री

बैंगलोरFeb 03, 2024 / 06:59 pm

Santosh kumar Pandey

बेंगलूरु. होसूर में प्रवचन में साध्वी लावण्यश्री ने कहा कि जैन धर्म के साधु-साध्वी पदयात्रा के दौरान पहाडि़यों व घाटियों को पार करते हैं। तब अनुभव करते हैं कि हमने ऐसी एक नहीं कई घाटियों को पार कर मनुष्य जन्म पाया है। हमने कभी नरक में, कभी तिर्यन्च में, कभी देव गति में जन्म लिया है। प्रबल पुण्य के प्रबल योग से मानव जन्म पाया है। हमें इस जन्म को सार्थक और सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए।
इससे पूर्व साध्वी लावण्यश्री , साध्वी सिद्धांतश्री एवं साध्वी दर्शित प्रभा का होसूर आगमन हुआ। मंगलचंद बाफना ने स्वागत किया। जितेंद्र घोषल ने विचार व्यक्त किए। राजाजीनगर तेयुप अध्यक्ष कमलेश गन्ना ने राजाजीनगर आगमन का निवेदन किया। तेरापंथ युवक परिषद गांधीनगर से प्रसन्न धोका, अंकित छाजेड़, विमल धारीवाल, सुधीर पोकरणा, तेयुप राजाजीनगर से तेयुप अध्यक्ष कमलेश गन्ना, राजेश देरासरिया,अरविंद कोठारी, जयंतीलाल गांधी एवं हरीश पोरवाड़ होसूर से अरुण बाबेल, स्वीटी बाबेल एवं दिनेश सेठिया ने रास्ते की सेवा का लाभ लिया।

Hindi News / Bangalore / मानव जन्म को सार्थक बनाएं: साध्वी लावण्यश्री

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.