bell-icon-header
बैंगलोर

हास्य-व्यंग्य के संग छलके होली के रंग

अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय संस्था का आयोजन

बैंगलोरMar 22, 2024 / 03:47 pm

Santosh kumar Pandey

बेंगलूरु. अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय संस्था की ओर से हास्य व्यंग्य के रंग होली के संग नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया। लखनऊ से मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार महेन्द्र भीष्म व वैशाली से विशिष्ट अतिथि के रूप में रवीन्द्र कुमार रतन एवं प्रो लता चौहान की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रेम तन्मय ने की। कमल किशोर राजपूत, डॉ मैथिली राव, डॉ. सुचित्रा कौल मिश्रा, डॉ. सुनील तरुण की उपस्थिति रही। संस्था की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. इंदु झुनझुनवाला ने सम्मान किया।संयोजक व संचालक संतोष भाऊवाला और ज्योति तिवारी ने स्वागत किया।
गायिका मोना सिंह ने सरस्वती वंदना की। पल्लवी शर्मा और मोना सिंह, ममता मावंडिया, ज्योति तिवारी, स्वीटी सिंघल ने डॉ मृदुल कीर्ति रचित संस्था का ध्येय गीत सुनाया। डॉ मैथिली राव ने संस्था के कार्यों के बारे में बताया। लता चौहान , कमल किशोर राजपूत ने ग़ज़ल सुनाई। वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम तन्मय ने रोचक व्यंग्य प्रस्तुत किया।साहित्यकार महेन्द्र भीष्म ने जिन पैरों को पूजा था तुमने मंडप के नीचे की भावभीनी प्रस्तुति दी और किन्नर साहित्य पर विचार रखे। डॉ सुचित्रा ने पति पत्नी की नोक-झोंक पर हास्य प्रस्तुति दी।
तत्पश्चात ममता मावंडिया, लोकेश मिश्र ज्योति तिवारी, अनिल मोघे, पल्लवी शर्मा, सुदेश वत्स, ममता हेमरजानी, सुशील कुमार, स्वीटी सिंघल, मंजु दूबे, रघुबीर अग्रवाल, कनक तिवारी, जीवराज पटेल ने हास्य व्यंग्य प्रस्तुत किया।डॉ इंदु झुनझुनवाला ने धन्यवाद दिया।

Hindi News / Bangalore / हास्य-व्यंग्य के संग छलके होली के रंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.