bell-icon-header
बैंगलोर

शिरुर भूस्खलन में मारे गए ट्रक चालक अर्जुन का केरल में पैतृक गांव कन्नडिक्कल में अंतिम संस्कार

शिरुर गांव में हुए भीषण भूस्खलन के दौरान मारे गए केरल के कोझिकोड के लॉरी चालक अर्जुन का शनिवार को उसके पैतृक गांव कन्नडिक्कल में अंतिम संस्कार किया गया, तो पूरा गांव उसे विदाई देने पहुंचा।

बैंगलोरSep 28, 2024 / 10:10 pm

Sanjay Kumar Kareer

बेंगलूरु. उत्तर कन्नड़ जिले के शिरुर गांव में हुए भीषण भूस्खलन के दौरान मारे गए केरल के कोझिकोड के लॉरी चालक अर्जुन का शनिवार को उसके पैतृक गांव कन्नडिक्कल में अंतिम संस्कार किया गया, तो पूरा गांव उसे विदाई देने पहुंचा। अर्जुन का शव शनिवार सुबह उसके पैतृक गांव लाया गया।
भूस्खलन के बाद अर्जुन अपने वाहन के साथ नदी में डूब गया था। बुधवार को 72 दिन तक बड़े पैमाने पर चले तलाशी अभियान के बाद उसका शव और उसकी लॉरी को नदी से निकाला गया।
केरल के वन मंत्री एके ससीन्द्रन, सांसद एमके राघवन, विधायक केके रेमा समेत अन्य अधिकारी अर्जुन के घर अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। राघवन ने कहा कि पूरा राज्य और उसके लोग अर्जुन को खोजने एक साथ थे और 71 दिनों तक चला बचाव अभियान देश के इतिहास में दुर्लभ है। उन्होंने लापता लॉरी चालक के शव को बरामद करने में सहयोग के लिए कर्नाटक सरकार को भी धन्यवाद दिया।
उत्तर कन्नड़ जिले के शिरूर गांव में 16 जुलाई को राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर हुए भूस्खलन में आठ लोगों की जान चली गई थी। अधिकारियों ने बताया कि अर्जुन का शव बरामद होने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।

Hindi News / Bangalore / शिरुर भूस्खलन में मारे गए ट्रक चालक अर्जुन का केरल में पैतृक गांव कन्नडिक्कल में अंतिम संस्कार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.