bell-icon-header
बैंगलोर

कार्यशाला में सिखाई मधुर संबंधों की कला

सास-बहू का अनमोल रिश्ता कार्यशाला

बैंगलोरFeb 02, 2024 / 02:32 pm

Santosh kumar Pandey

बेंगलूरु. तेरापंथ महिला मंडल, हनुमंत नगर के तत्वावधान में रिश्ता सास बहू का कार्यशाला का आयोजन हनुमंत नगर सभा भवन में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की कार्यकारिणी सदस्य शशिकला नाहर एवं मोटिवेशनल स्पीकर भावना कोठारी उपस्थित रहीं। अध्यक्ष सरोज दुगड़ ने स्वागत किया।
शशिकला नाहर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगीता तातेड़, उपाध्यक्ष मोनिका गादिया, प्रचार मंत्री सरोज नाहटा , इंदिरा चोपड़ा, ज्योति डागा ने सास- बहू की जोड़ी पर अपने विचार रखे। मोटिवेशनल स्पीकर भावना कोठारी ने सास बहू की डोर कैसे प्यार एवं आपसी तालमेल से बंधी रहे , जीवन के महत्वपूर्ण रिश्ते में कैसे प्यार, सामंजस्य और शांति बनी रहे आदि विषयों पर प्रकाश डाला। सास बहू की जोड़ी में शशिकला विनीता नाहर, संगीता निकिता तातेड़, मंजू दीपिका धारीवाल ने भाग लिया। सभी जोड़ियां को पुरस्कृत किया गया। संचालन तारा कटारिया ने किया। आभार व्यक्त सह मंत्री रचना सेठिया ने जताया। कार्यशाला में 30 बहनों की उपस्थिति रही।

Hindi News / Bangalore / कार्यशाला में सिखाई मधुर संबंधों की कला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.