bell-icon-header
बांदा

Banda: शहजादी की दुबई में 3 दिन बाद फांसी, नहीं रुक रहे मां-बाप के आंसू, पिता ने पीएम मोदी से लगाई गुहार 

उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली शहजादी को 3 दिन बाद फांसी होने वाली है। उनके पिता ने पीएम मोदी से बेटी को बचाने की गुहार लगाई है।

बांदाSep 17, 2024 / 11:00 am

Swati Tiwari

बांदा की शहजादी को तीन दिन बाद दुबई में फांसी होने वाली है। जैसे-जैसे फांसी का दिन नजदीक आ रहा है, परिवार की उम्मीदें खत्म होती जा रही है। रविवार को बेटी से बात करने के बाद पूरा  परिवार काफी परेशान हो गया है। शहजादी के पिता ने पीएम मोदी के साथ ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, भारत के मुख्य न्यायाधीश और राष्ट्रपति को भी पत्र लिखा है।

शहजादी बच्चे की हत्या का आरोप

शहजादी पर दुबई में रहने वाली एक भारतीय फैमिली के बच्चे की हत्या का आरोप है। इस मामले में दुबई की अदालत उसे फांसी की सजा सुना चुकी है। उसे 20 सितंबर के बाद फांसी दी जानी है। दुबई की जेल में बंद शहजादी ने यह खबर दो महीने पहले ही अपने परिजनों को दे दी थी। परिवार के लोग प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से बेटी को बचाने की गुहार लगा रहे हैं।

तीन महीने पहले मिली थी फांसी की सजा 

शब्बीर खान की बेटी शहजादी का चेहरा किसी दुर्घटना में जल गया था। कुछ समय पहले उसकी बात फेसबुक पर लड़के से हो रही थी फिर उसे लड़के से प्यार हो गया। कुछ दिनों बाद लड़के ने शहजादी से वादा किया कि वह उसके चेहरे का इलाज करवाएगा। लड़के के झांसे में आकर वह लड़के से मिलने चली गई। फिर लड़के ने  दुबई में रहने वाले आगरा मूल के ही एक दंपति के हाथों बेच दिया। यह दंपति शहजादी को लेकर दुबई चले गए। जहां किसी कारणवश उनके बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में परिवार ने सारा आरोप शहजादी पर मढ़ दिया। इसके बाद मामले की सुनवाई करते हुए दुबई की अदालत ने करीब तीन महीने पहले शहजादी को फांसी की सजा सुनाई थी। 

Hindi News / Banda / Banda: शहजादी की दुबई में 3 दिन बाद फांसी, नहीं रुक रहे मां-बाप के आंसू, पिता ने पीएम मोदी से लगाई गुहार 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.