बांदा

पाई-पाई जोड़कर खरीदा था बेटी की शादी के लिए सामान, घर के साथ सबकुछ जलकर हुआ राख

Fire In Banda: बिटिया की शादी का सपना संजोए एक पिता के अरमान एक झटके में चकनाचूर हो गए। घर में लगी आग ने सबकुछ जलाकर राख कर दिया।

बांदाJun 20, 2024 / 09:43 pm

Prateek Pandey

Banda Fire News

Fire In Banda: बेटी के लिए लड़का देखने गए पिता को जब घर में आग लगने की बात पता चली तो वह बदहवास हाल में घर की ओर दौड़े। घर आकर देखा तो सबकुछ खत्म हो चुका था। सारी तैयारियांं आग में जलकर राख हो चुकी थीं।

आग में जल गए कैश, जेवर और कपड़े

मामला है बांदा के बबेरू तहसील क्षेत्र के बांघड़ा गांव का। यहां के निवासी राममिलन अपनी बेटी के लिए रिश्ता देखने गए थे। कुछ देर बाद फोन आया और बताया गया कि आग में सब कुछ जलकर खत्म हो गया है। जब राममिलन घर पहुंचे तो देखा कि घर में रखा सारा सामान जल चुका था। बेटी की शादी के लिए इकट्ठा किया गया कैश, कपड़ा जेवर सब जलकर राख हो चुका था। उन्हें अब ये चिंता परेशान कर रही है कि बेटी की शादी कैसे होगी। जो कुछ था अब वो सब जल चुका है।
यह भी पढ़ें

नीट और यूजीसी नेट परीक्षा के पेपर लीक की क्या है सच्चाई? अखिलेश यादव के बयान से गरमाई यूपी की सियासत

SDM ने दिया आश्वासन

SDM नमन मेहता का कहना है कि पीड़ितों को हर संभव मदद की जाएगी। SDM और जनप्रतिनिधियों ने पीड़ितों को सरकारी योजनाओं के तहत लाभ दिलाने का आश्वासन भी दिया है। प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर पीड़ितों को सहायता देने में जुटी है।

Hindi News / Banda / पाई-पाई जोड़कर खरीदा था बेटी की शादी के लिए सामान, घर के साथ सबकुछ जलकर हुआ राख

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.