CG Husband Murdered Wife: दहेज के लिए पति करता था प्रताड़ित
झारखंड निवासी पूजा यादव की शादी बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चेरा निवासी आशीष यादव के साथ 2 मई 2023 को हुई थी। शादी में पूजा के परिजन ने दहेज में 5 लाख नगद एवं 2 लाख का सामान दिया था। परिजन के अनुसार दहेज में और पैसा के लिए पति हमेशा पूजा को प्रताड़ित करता था। CG Husband Murdered Wife: तंग आकर मायके वालों ने 55 हजार रुपए फोन पे पर आशीष के मोबाइल पर 7 फरवरी को दिया था। इसके बाद भी उसका लालच कम नहीं हुआ। ससुराल वालों द्वारा हमेशा पैसे की मांग की जाती रही।
परिजन ने आरोप लगाया कि 14 मई की रात 11.30 बजे पति आशीष यादव, ससुर जयप्रकाश यादव, रीता यादव, मनीष यादव, नितेश यादव ने एक साथ मिलकर मारपीट कर पूजा के सिर पर गंभीर वार किया (murdered wife for dowry)।
इससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद उन्होंने उसका शव कुएं में फेंक दिया। मायके वालों को जब खबर हुई तो वे झारखंड के डंडई थाना क्षेत्र के ग्राम लवालीकला से सुबह 8 बजे चेरा पहुंचे। फिर दोपहर करीब 1 बजे शव को कुएं से निकाला जा सका। घटना पर डिंडो चौकी में मर्ग कायम किया गया। घटना के बाद विवाहिता के पति एवं ससुर मौके से फरार हो गए है।
इस संबंध में डिंडो चौकी प्रभारी निर्मल राजवाड़े ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का नजर आ रहा है। मामले में बारीकी से हर पहलू की जांच की जा रही है।