बालोद

घट रहा गन्ना रकबा, अब एक हजार हेक्टेयर रह गया, धान की खेती में बढ़ा रुझान

दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना को इस बार गन्ने की कमी से जूझना पड़ सकता है। धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए और धान का बोनस मिलने से किसानों ने गन्ना उत्पादन से मुंह मोड़ना शुरू कर दिया है। इस कारण गन्ना का रकबा घट गया है।

बालोदJun 23, 2024 / 11:54 pm

Chandra Kishor Deshmukh

Sugarcane cultivation दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना को इस बार गन्ने की कमी से जूझना पड़ सकता है। धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए और धान का बोनस मिलने से किसानों ने गन्ना उत्पादन से मुंह मोड़ना शुरू कर दिया है। इस कारण गन्ना का रकबा घट गया है। पांच माह बाद गन्ना पेराई सत्र शुरू होने पर दूसरे जिले के भरोसे रहना पड़ेगा।

जिन्होंने दी थी सहमति, उन्होंने हाथ खड़े किए

जिले के गन्ना उत्पादक किसान गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर समय-समय पर धरना प्रदर्शन करते हैं। जिन किसानों ने गन्ना की फसल लेने सहमति दी थी, उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। अब शासन को ही गन्ना उत्पादक किसानों के साथ चर्चा कर इस पर पहल करने की जरूरत है। बीते साल 1100 हेक्टेयर में गन्ने की फसल ली थी, लेकिन इस साल रकबा 1000 हेक्टेयर हो गया है।

यह भी पढ़ें

लोकार्पण के पहले तेज हवा में उड़ी 12.48 लाख से बने खाद गोदाम की छत

नए किसान नहीं हो रहे तैयार, पुराने किसान भी उखाड़ रहे फसल

विभागीय जानकारी के मुताबिक इस साल गन्ना उत्पादन के लिए नए किसान बहुत ही कम तैयार हो रहे हैं। कुछ पुराने किसान गन्ना फसल उखाड़ कर धान की खेती कर रहे हैं। किसानों को जागरूक किया जा रहा है। गन्ना फसल के फायदे भी बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें

नीट यूजी की परीक्षा : इस बार दल्लीराजहरा में था सेंटर, 115 परीक्षार्थियों ने दिलाई परीक्षा, 70 रहे अनुपस्थित

रकबा बढ़ाने में नहीं मिल रही सफलता

शक्कर कारखाना जब से बना है तब से अन्य जिले के भरोसे चल रहा है। हर साल दावा किया जाता है रकबा बढ़ाएंगे, लेकिन अभी तक सफल नहीं हुए है। आखिर वह दिन कब आएगा, जब सिर्फ जिले के किसानों की बदौलत शक्कर कारखाना का संचालन होगा।

यह भी पढ़ें

जुंगेरा के घरों में भरा पानी और तैरने लगे बर्तन, रतजगा करते रहे लोग

धान की तरह बढ़ाएं समर्थन मूल्य

जिला गन्ना उत्पादन किसान संघ के संरक्षक छगन देशमुख ने कहा कि वर्तमान में गन्ना उत्पादक किसान उपेक्षा के शिकार हैं। सरकार धान का समर्थन मूल्य बढ़ा रही है, लेकिन गन्ना का नहीं। गन्ने का समर्थन मूल्य भी 550 रुपए प्रति क्विंटल करे। गन्ना किसानों की सुध सरकार ले तो जिले में रकबा बढ़ेगा। नहीं तो लगातार घटता जाएगा।

किसानों को जागरूक कर रहे हैं

शक्कर कारखाना के एमडी राजेंद्र प्रसाद राठिया ने कहा कि गन्ना का रकबा कम होना चिंता का कारण जरूर है। हमारी कोशिश है कि रकबा बढ़ाएं। किसानों को जागरूक भी कर रहे हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Balod / घट रहा गन्ना रकबा, अब एक हजार हेक्टेयर रह गया, धान की खेती में बढ़ा रुझान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.