bell-icon-header
बालोद

CG Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, 11 लोगों को चोटें, एक महिला की हालत गंभीर

CG Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वाहन में सवार सभी 11 लोगों को चोट पहुंची। इसमें से एक महिला को गंभीर चोट आई है।

बालोदJun 18, 2024 / 03:23 pm

Kanakdurga jha

CG Road Accident: ट्रक चालक ने बोलेरो वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वाहन में सवार सभी 11 लोगों को चोट पहुंची। इसमें से एक महिला को गंभीर चोट आई है। उसे राजहरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डौंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

8 महिलाएं, 2 पुरुष व एक बच्चा घायल

रविवार की रात्रि लगभग 11 बजे पुलिस चेक पोस्ट के पास ट्रक सीजी 21 जे 1588 का चालक तेज रतार व लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। इसी दौरान नारायणपुर से अपने गांव लौट रहे बोलेरो वाहन सीजी 08 एके 7476 को टक्कर मार दी। घायलों में 8 महिलाएं, 2 पुरुष व एक बच्चा शामिल थे। ,घटना स्थल पर दुर्घटना वाहन।
यह भी पढ़ें

Korba Road Accident: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में 3 युवकों की मौत…मातम

दुर्घटना में बोलेरो वाहन क्षतिग्रस्त

रविवार की रात्रि ट्रक की टक्कर में बोलेरो वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना होते ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। तत्काल सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

सभी लोग हर्राटोला से लौट रहे थे

सभी लोग अपने गांव हर्राटोला थाना गोटाटोला से मरनी कार्यक्रम में नारायणपुर गए थे और वहां से लौट रहे थे। डौंडी पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध धारा 279 व 337 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। दल्ली- डौंडी मुय मार्ग पर कुछ वर्षों में कई दुर्घटनाएं हुई हैं। इन दुर्घटनाओं में माइंस में आयरन ओर का परिवहन करने वाली बड़े-बड़े ट्रक चालक नशे में तेज रतार व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हैं स िजिसके कारण दुर्घटनाएं होती हैं।

10 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा

घटना के तुरंत बाद डौंडी पुलिस ने सभी घायलों को स्थानीय शासकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने सभी घायलों का उपचार किया। 10 लोगों को हल्की चोट आई थी, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं एक महिला गंभीर चोट आई। उसे राजहरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

कई लोगों की जा चुकी है जान

वाहन चालकों की लापरवाही के कारण कई लोगों लोगों की जान चली गई तो कई लोग अपाहिज हो गए। बावजूद इसके ना तो अधिकांश ट्रक चालक वाहन चलाने में किसी तरह की सावधानी बरत रहे हैं और ना ही पुलिस प्रशासन दुर्घटनाओ में अंकुश लगा पा रहा है। यह भी देखा जा रहा है कि नौसिखिए हेल्पर बड़े-बड़े वाहन चलाते हैं और दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

रात में नजर नहीं आती पुलिस

रात में नशे में वाहन चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई नहीं की जाती है। पुलिस सड़क पर दिखाई नहीं देती है, जिससे चालक बेखौफ होकर तेज रतार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हैं। इसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं।

Hindi News / Balod / CG Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, 11 लोगों को चोटें, एक महिला की हालत गंभीर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.