bell-icon-header
बलिया

नेहा सिंह हत्या मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग मामले से जांच में जुटी पुलिस

Ballia News: युवती की कॉपी से एक नोट और व्हाट्सएप चैट भी बरामद हुआ है। मृतका के पिता विनय सिंह ने बेटी की हत्या योजनाबद्ध तरीके से करने का आरोप सूर्य प्रताप सिंह उर्फ उपेंद्र सिंह उर्फ लड्डू सिंह, उसके पिता दवेन्द्र नाथ सिंह व उसकी माता सुनीता सिंह पर लगाया था।

बलियाJan 20, 2024 / 05:44 pm

Abhishek Singh

neha singh murder

Ballia News : दोकटी थाना क्षेत्र के धतूरी टोला (सोनकी भाट, गौतम टोला) में छात्रा नेहा सिंह की हत्या में नामजद सुनीता सिंह पत्नी देवेन्द्रनाथ सिंह की तलाश में पुलिस टीमें लगातार प्रयास में जुटी है। वहीं, गिरफ्तार अभियुक्त सूर्य प्रताप सिंह उर्फ उपेन्द्र सिंह उर्फ लड्डू सिंह पुत्र देवेन्द्रनाथ सिंह तथा देवेन्द्र नाथ सिंह पुत्र रामाशंकर सिंह (निवासीगण : धतुरी टोला, सोनकी भाट गौतम टोला, थाना दोकटी, बलिया) को धारा 302, 34 भादवि के तहत पुलिस ने चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

गौरतलब हो कि दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला गांव में शुक्रवार की सुबह स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा नेहा सिंह (19) का खून से लथपथ शव पड़ोसी देवेंद्र सिंह के घर की छत पर कमरे में मिला था। युवती की कॉपी से एक नोट और व्हाट्सएप चैट भी बरामद हुआ है। मृतका के पिता विनय सिंह ने बेटी की हत्या योजनाबद्ध तरीके से करने का आरोप सूर्य प्रताप सिंह उर्फ उपेंद्र सिंह उर्फ लड्डू सिंह, उसके पिता दवेन्द्र नाथ सिंह व उसकी माता सुनीता सिंह पर लगाया था।

Hindi News / Ballia / नेहा सिंह हत्या मामले में पिता पुत्र गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग मामले से जांच में जुटी पुलिस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.