bell-icon-header
बलिया

Ballia Crime: हौसला बंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मची अफरा तफरी

उभांव थाना क्षेत्र के जमुआव गांव में एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए।गोली मारने की इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।

बलियाSep 23, 2024 / 04:44 pm

Abhishek Singh

ballia news

Murder in Ballia: हौसला बुलंद बदमाशों ने बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के जमुआव गांव में एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए।गोली मारने की इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
रविवार की देर शाम बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। युवक को गोली क्यों मारी गई ? यह तो पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

घर वापस लौटते समय मरी गोली

जानकारी के मुताबिक उभांव थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव निवासी शैलेश यादव (30) दुकान बंदकर बाइक से अपने घर जा रहा था। अभी वह जमुआव गांव के पास पहुंचा था, तभी बदमाशों ने उसे रोककर गोली मार दिया।
गोली उसके पैर में लगी है। घायलावस्था में शैलेश ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस सम्बंध में उभांव थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Ballia / Ballia Crime: हौसला बंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मची अफरा तफरी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.