bell-icon-header
बलिया

Ballia News: बलिया में बाढ़ का कहर, स्कूल बंद, बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी किया आवश्यक निर्देश

बलिया जिले में बाढ़ का कहर जारी है। गंगा,सरयू और टौंस नदियां अपना रौद्र रूप धारण कर चुकी हैं। बाढ़ की वजह से लाखों की आबादी प्रभावित हुई है,वहीं हजारों एकड़ फसल डूब चुकी है।

बलियाSep 19, 2024 / 12:36 pm

Abhishek Singh

बलिया जिले में बाढ़ का कहर जारी है। गंगा,सरयू और टौंस नदियां अपना रौद्र रूप धारण कर चुकी हैं। बाढ़ की वजह से लाखों की आबादी प्रभावित हुई है, वहीं हजारों एकड़ फसल डूब चुकी है। गंगा नदी अब तक के उच्चतम बिंदु को छूने पर अमादा है।

बाढ़ के इस कहर से जिले में सैकड़ों स्कूल बंद हो गए हैं। इस बीच जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने सभी बाढ़ से प्रभावित इलाकों के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में बीएसए ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में किसी भी दशा में विद्यालय संचालित नहीं होने चाहिए।
इन क्षेत्र में बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सभी विद्यालय बंद कर दिए जाएं। इसके साथ ही विद्यालय के समस्त अभिलेख भी सुरक्षित कर लिया जाएं। सभी खंड शिक्षा अधिकारी बिना किसी आदेश के मुख्यालय न छोड़ें और जिला प्रशासन के साथ लगातार संपर्क बनाए रखें।

आपको बता दें कि बलिया की सदर,बैरिया, सिकंदर पुर और बेल्थरा रोड तहसीलों के कई इलाके बाढ़ की चपेट में हैं।

Hindi News / Ballia / Ballia News: बलिया में बाढ़ का कहर, स्कूल बंद, बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी किया आवश्यक निर्देश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.