गौरतलब है कि बलिया शहर के हरपुर पुरानी बस्ती में अनीश मिश्र उर्फ डमडम (38 वर्ष) ने शनिवार की देर शाम व्हाट्स एप पर स्टेटस लगाया कि,” मेरी मौत महज एक इत्तफाक है”। दूर रहने वाली बहन ने रात में जब भाई का स्टेटस देखा तो घबरा कर उसने रात के 12 बजे मायके फोन किया। पत्नी रीना ये सुनकर भागते हुए कमरे में पहुंची। कमरे में युवक का शव पंखे से लटक रहा था।
वहां का नजारा देखने के बाद पत्नी ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर परिजन भी वहां इकट्ठा हो गए। परिजनों के अनुसार डम डम रात को खाना खाने के बाद सोने चला गया था। वह कुछ दिन पहले कैंसर की चपेट में आ गया था। गुजरात से उसका इलाज कराया जा रहा था। रोग काफी हद तक सही भी हो गया था। इस बात को लेकर वह काफी तनाव में रहता था। युवक के छोटे छोटे दो बच्चे हैं।