बाजार रहा गुलजार
तीज की तैयारियों को लेकर गुरुवार को नगर का बाजार गुलजार नजर आया। पर्व विशेष पर निर्जला व्रत रखने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। गुरूवार सुबह से लेकर देर शाम तक महिलाओं और युवतियों ने बाजार में श्रृंगार, पूजन सामग्री सहित अन्य वस्तुओं की खरीदी की। उन्होंने सुहाग का पिटारा तैयार करने के लिए सिंदूर, चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, काजल, इसके अलावा तुलसी, केला का पत्ता, आंक का फूल, मंजरी, शमी पत्र, जनैऊ, वस्त्र, फूल, अबीर, फल, कुमकुम, चंदन, घी तेल, दीपक, नारियल, माता की चुनरी, लकड़ी का पाटा, पीला कपड़ा, सुहाग पिटारा और तुलसी सहित अन्य वस्तुओं की खरीदी की।