बालाघाट

28 Soldiers Promoted-जवानों ने नक्सली जहर के बीज को उखाड़ फेंकने का दिखाया पराक्रम-सीएम

प्रकति ने बालाघाट को विशेष वरदान दिया है। स्वर्ग जैसी भूमि पर नक्सली गतिविधियां कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसका नमूना इसी वर्ष हॉकफोर्स के जवानों ने 1 अप्रेल को लांजी के पितकोना क्षेत्र के केरझिरी में दिखाया है। हॉकफोर्स और पुलिस के जवानों ने अपनी सक्रियता से नक्सली जहर के बीज को उखाड़ फेंकने […]

बालाघाटJun 29, 2024 / 09:52 pm

Bhaneshwar sakure

आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाने वाले जवान, सीएम, डीजीपी व अन्य अधिकारी।

प्रकति ने बालाघाट को विशेष वरदान दिया है। स्वर्ग जैसी भूमि पर नक्सली गतिविधियां कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसका नमूना इसी वर्ष हॉकफोर्स के जवानों ने 1 अप्रेल को लांजी के पितकोना क्षेत्र के केरझिरी में दिखाया है। हॉकफोर्स और पुलिस के जवानों ने अपनी सक्रियता से नक्सली जहर के बीज को उखाड़ फेंकने में अपना शौर्य और पराक्रम दिखाया है।
बालाघाट. प्रकति ने बालाघाट को विशेष वरदान दिया है। स्वर्ग जैसी भूमि पर नक्सली गतिविधियां कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसका नमूना इसी वर्ष हॉकफोर्स के जवानों ने 1 अप्रेल को लांजी के पितकोना क्षेत्र के केरझिरी में दिखाया है। हॉकफोर्स और पुलिस के जवानों ने अपनी सक्रियता से नक्सली जहर के बीज को उखाड़ फेंकने में अपना शौर्य और पराक्रम दिखाया है। आज का दिन शौर्य, साहस, हिम्मत और पराक्रम को सार्थक करने वाले जवानों के सम्मान का दिन है। यह बातें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही। वे शनिवार को पुलिस लाइन में हॉकफोर्स व पुलिस जवानों का क्रम से पूर्व पदोन्नति कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सली गतिविधियों पर अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जवानों की सराहना की। यह कार्यक्रम उन जवानों को याद व सम्मानित करने का भी दिन है, जिन्होंने ड्यूटी पर रहकर शहादत दी है। सरकार उन सभी जवानों के साथ खड़ी है, जो हिम्मत और साहस के बल पर शासन का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व का ऐसा तीसरा देश बन गया है, जो अपने देश में ही नहीं बल्कि दुश्मनो के देश की सीमाओं में घुसकर दुश्मनों को खत्म करने की ताकत रखता है। मंचीय कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने पुलिस जवानों के परिजनों के साथ समय बिताया। उन्होंने बच्चों को लाड़, प्यार व दुलार किया। जवानों के माता-पिता व दादा-दादी से आशीर्वाद लिया। इसके पूर्व सीएम ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने बालाघाट के जनप्रतिनिधियों के साथ पौधरोपण किया।
कार्यक्रम के दौरान डीजीपी सुधीर सक्सेना ने 1 अप्रेल 24 को लांजी में घटित हुई नक्सली घटना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि 32 वर्षों में पहली बार 1 अप्रेल को बढ़ी जवाबी कार्रवाई हुई है। जिसमें 2 हार्डकोर नक्सली मारे गए। वहीं एके-47 रायफल जैसे घातक हथियार जब्त किए गए। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने स्वागत संबोधन के साथ ही आयोजन की रुपरेखा भी बताई। इस अवसर पर सांसद भारती पारधी, कटंगी विधायक गौरव पारधी, लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे, परसवाड़ा विधायक मधु भगत, वारासिवनी विधायक विवेक पटेल, पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, रामकिशोर कावरे, नपा अध्यक्ष भारती ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं अधिकारियों में आइजी संजय कुमार, डीआइजी मुकेश श्रीवास्तव, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
इन्हें मिली क्रम से पूर्व पदोन्नति
पितकोना केरझिरी मुठभेड़ में शामिल उपनिरीक्षक अजीत सिंह, गोकुल सिंह मरावी को पदोन्नत कर निरीक्षक, एएसआइ नागेन्द्र प्रसाद तिवारी, बैशाखूलाल को उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक सतीश कुमार, आशाराम उइके, ब्रजेश कुमार कुशवाह, राकेश मर्सकोले को एएसआइ, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रमाकांत शर्मा, महादेव सिंह रघुवंशी को प्रधान आरक्षक, आरक्षक मतेसिंह, टीकाराम लिल्हारे, विनय कुमार उपाध्याय, उज्जवल घोरमारे, मनोज सिंह यादव, शैलेंद्र सिंह यादव, देवेंद्र सिंह धुर्वे, धर्मेंद्र, कमलेश धुर्वे, अलकेश सलामे, रवेंद्र कुशवाह, दिलीप धामड़े, तेजपाल सिंह, संत कुमार धुर्वे, पंकज सिंह को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। इसके अलावा जामसेहरा मुठभेड़ में शामिल प्रधान आरक्षक महिपाल चंदेला को सहायक उपनिरीक्षक, बोरवन मुठभेड़ में शामिल आरक्षक दीपक डोहरे को प्रधान आरक्षक और लालपुर जिला मंडला मुठभेड़ में शामिल आरक्षक प्रशांत चौधरी को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।

Hindi News / Balaghat / 28 Soldiers Promoted-जवानों ने नक्सली जहर के बीज को उखाड़ फेंकने का दिखाया पराक्रम-सीएम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.