bell-icon-header
बहराइच

up weather: बारिश के बाद अब कोहरे को लेकर अलर्ट, ठंड ने बढ़ाई टेंशन लुढ़का पारा, जाने मौसम का हाल

up weather today: बारिश के बाद अब कोहरे ने टेंशन बढ़ा दी है। पूर्वी यूपी के गोंडा बहराइच सहित इन जिलों में कोहरे ने जबरदस्त दस्तक दे दी है। तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
 

बहराइचDec 09, 2023 / 08:31 am

Mahendra Tiwari

यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है

up weather: बारिश के बाद अब कोहरे ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। कोहरा सुबह देर तक रहने के कारण लोगों का जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान की बात करें तो गोंडा, बहराइच सहित इन जिलों में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
Up weather today update: मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के इन जिलों में भीषण कोहरा गिरने की चेतावनी जारी किया है। शुक्रवार को पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, जिलों में दिन में धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस लिया। शाम ढलते ही ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के साथ-साथ कोहरा गिरने लगा। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण ठंड में जहां इजाफा हुआ है। वहीं किसानों के गेहूं की बुवाई भी प्रभावित हुई है। इसके पीछे कारण यह है कि धान काटने के बाद जिन किसानों ने खेतों में नमी लाने के लिए पानी चला दिया था। बारिश होने के कारण गेहूं की बुवाई प्रभावित हुई है। अगले तीन-चार दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से राहत रहेगी। शाम ढलते ही ठंड में काफी इजाफा होगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 8 दिसंबर यानी आज पूर्वी यूपी के गोंडा बहराइच सहित देवी पाटन मंडल के जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही 9, 10 और 11 दिसंबर को भी किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं जारी हुई है। इस अवधि में पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा 12 और 13 दिसंबर को बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।
इन जिलों में तापमान की स्थिति पर एक नजर

यूपी के गोंडा जिले में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तथा न्यूनतम 12 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री शनिवार को रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में भीषण कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी किया है।

Hindi News / Bahraich / up weather: बारिश के बाद अब कोहरे को लेकर अलर्ट, ठंड ने बढ़ाई टेंशन लुढ़का पारा, जाने मौसम का हाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.