bell-icon-header
बहराइच

यूपी में बदलेगा मौसम, कल बारिश के आसार जाने IMD का ताजा पूर्वानुमान, कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम

Up weather update यूपी में मौसम आज शाम से बदलने की संभावना है। सोमवार को बारिश होने के आसार है। तापमान में भारी गिरावट होने की उम्मीद है। बारिश होने के बाद यूपी के कई शहरों में प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है।

बहराइचNov 26, 2023 / 09:45 pm

Mahendra Tiwari

सांकेतिक फोटो

Up weather मौसम विभाग ने यूपी में सोमवार को बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। बारिश के बाद प्रदेश में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी। आज प्रदेश का मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक 27 नवंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश होने के बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है। 27 नवंबर को नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, बिजनौर, मथुरा, आगरा, हाथरस, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, एटा, बदायूं,बरेली, रामपुर, पीलीभीत, सीतापुर और आसपास के जनदों में बारिश का अनुमान है। इसके बाद 28, 29 और 30 नवंबर को फिर से प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। पश्चिमी बिछोभ के हिमालय की पहाड़ियों से टकराने के बाद पछुआ हवाएं ठंड बढ़ाएंगी। दिसंबर माह के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर और कोहरा की दस्तक होने वाली है।
यूपी के जिलों में कहां कितना रहा तापमान

यूपी के गोंडा अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा इसी तरह बहराइच में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बलरामपुर और श्रावस्ती जिले में 29 डिग्री और 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 23- 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।

Hindi News / Bahraich / यूपी में बदलेगा मौसम, कल बारिश के आसार जाने IMD का ताजा पूर्वानुमान, कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.