scriptBahraich News: युवक को सोते समय सांप ने काटा अचानक नींद खुली तो डिब्बे में बंद कर पहुंचा अस्पताल, मचा हड़कंप | Patrika News
बहराइच

Bahraich News: युवक को सोते समय सांप ने काटा अचानक नींद खुली तो डिब्बे में बंद कर पहुंचा अस्पताल, मचा हड़कंप

Bahraich News: छत पर सो रहे युवक को हाथ में जहरीले सांप ने डस लिया। अचानक नींद खुली तो युवक ने सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया।

बहराइचSep 29, 2024 / 06:24 pm

Mahendra Tiwari

Bahraich News

अस्पताल में युवक का चल रहा है इलाज

Bahraich News: ननिहाल में आया युवक छत पर सो रहा था। सुबह तड़के उसे सांप ने डस लिया। अचानक उसकी नींद खुली तो उसने सांप को देखा और डिब्बे में पकड़ कर बंद कर लिया। झाड़ फूंक के बाद हालत बिगड़ने पर ननिहाल के लोग उसे अस्पताल ले गए। डिब्बे में सांप को देखकर अस्पताल कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। युवक का इलाज चल रहा है।
Bahraich News: बहराइच जिले के राम गांव थाना क्षेत्र के टेढ़िया के रहने वाले भोलू 26 वर्ष शुक्रवार को अपने ननिहाल आया था। रात में वह छत पर सो रहा था। सुबह तड़के किसी विषैले सर्प ने उसके हाथ में डस लिया। अचानक नींद खुली तो उसने छत पर सांप को रेंगते हुए देखा। तत्काल उसे पड़कर डिब्बे में बंद कर लिया। उसने सांप काटने की जानकारी ननिहाल के लोगों को दी। आसपास पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने सांप की पहचान विषैला सर्प के रूप में किया। तत्काल ननिहाल के लोग युवक को ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। हालात सामान्य बताई जा रही है।

Hindi News / Bahraich / Bahraich News: युवक को सोते समय सांप ने काटा अचानक नींद खुली तो डिब्बे में बंद कर पहुंचा अस्पताल, मचा हड़कंप

ट्रेंडिंग वीडियो