bell-icon-header
बागपत

Cannes 2024: यूपी की बेटी का दुनिया में डंका, हाथों से कपड़े सिल जीता ये अवॉर्ड 

Nancy Tyagi: उत्तर प्रदेश की 21 वर्षीय नैंसी त्यागी यूनिक स्टाइल और रचनात्मक डिजाइन के लिए जानी जाती हैं।

बागपतMay 19, 2024 / 04:34 pm

Aman Kumar Pandey

Cannes 2024: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की रहने वाली नैंसी त्यागी महज 21 साल की उम्र में कान्स फेस्टिवल का हिस्सा बनने वाली पहली इंडियन फैशन इन्फ्लुएंसर हैं। नैंसी ने कान्स 2024 के रेड कार्पेट पर वॉक करके हर भारतीय का दिल जीत लिया है। नैंसी ने किसी फैशन डिजाइनर नहीं बल्कि अपने खुद के हाथों से बना बेबी पिंक कलर का गाउन पहनकर डिजिटल क्रिएटर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया है। 

30 दिन में तैयार की 20 किलो का गाउन

नैंसी त्यागी ने इस खूबसूरत आउटफिट को बनाने में अपनी पूरी मेहनत झोंक दी। उन्होंने 30 दिन में 1000 मीटर कपड़े की मदद से लगभग 20 किलोग्राम का गाउन बनाया है। इसी गाउन को पहन कर नैंसी ने डिजिटल क्रिएटर का अवॉर्ड जीता। 
यह भी पढ़ें

मॉनसून ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने बताई यूपी में एंट्री की तारीख

जानें कौन हैं नैंसी त्यागी

नैंसी के मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनवा गांव की रहने वाली हैं। दिल्ली बेस्ड फैशन इंफ्लुएंसर नैंसी त्यागी ने कान्स के रेड कार्पेट पर खुद का डिजाइन किया हुआ खूबसूरत गाउन पहना था। 
यह भी पढ़ें

Ghazipur में क्या अजय राय करेंगे अपने सबसे बड़े दुश्मन मुख्तार अंसारी के भाई का प्रचार?

Hindi News / Bagpat / Cannes 2024: यूपी की बेटी का दुनिया में डंका, हाथों से कपड़े सिल जीता ये अवॉर्ड 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.