bell-icon-header
बड़वानी

Pansemal Assembly Election Result: पानसेमल विधान सभा सीट पर बीजेपी के श्याम बरड़े की बड़ी जीत, कांगे्रस प्रत्याशी चंद्रभागा किराड़े हारीं

Pansemal Assembly Election Result: मप्र में विधान सभा चुनाव का परिणाम बीजेपी के पक्ष में रहा। बीजेपी ने यहां रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत का सेहरा पहना। प्रदेश के बड़वानी जिले की पानसेमल विधान सभा सीट पर बीजेपी के श्याम बरड़े ने जीत का सेहरा पहना। वहीं कांगे्रस प्रत्याशी चंद्रभागा किराड़े को हार का सामना करना पड़ा।

बड़वानीDec 04, 2023 / 03:59 pm

Sanjana Kumar

Pansemal Assembly Election Result: मप्र में विधान सभा चुनाव का परिणाम बीजेपी के पक्ष में रहा। बीजेपी ने यहां रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत का सेहरा पहना। प्रदेश के बड़वानी जिले की पानसेमल विधान सभा सीट पर बीजेपी के श्याम बरड़े ने जीत का सेहरा पहना। वहीं कांगे्रस प्रत्याशी चंद्रभागा किराड़े को हार का सामना करना पड़ा। प्रदेश की पानसेमल विधान सभा सीट पर 77.05 फीसदी मतदान हुआ। बड़वानी जिले की पानसेमल विधान सभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इस सीट पर फिलहाल कांग्रेस का कब्जा है। बीजेपी ने यहां से श्याम बर्डे को तो कांग्रेस की ओर से चंद्रभागा किराड़े चुनावी मैदान में हैं। पानसेमल सीट का जातीय समीकरण पानसेमल सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इस सीट पर करीब 60 फीसदी वोटर्स अनुसूचित जनजाति समाज से आते हैं। अनुसूचित जनजाति के वोटर्स ही यहां पर हार-जीत तय करते हैं।

कुल मतदाता

– कुल मतदाता – 2 लाख 40 हजार 864

– महिला मतदाता- 1 लाख 20 हजार 700

– पुरुष मतदाता – 1 लाख 20 हजार

– 162 किन्नर मतदाता – 2 

राजनीतिक इतिहास

पानसेमल विधानसभा सीट वर्ष 2008 में राजपुर विधानसभा से अलग होकर वजूद में आई थी। यहां पर पहली बार कांग्रेस के बाला बच्चन और बीजेपी के कन्हैया सिसोदिया के बीच मुकाबला हुआ था। इसमें बाला बच्चन ने करीब 3 हजार वोटों से जीत दर्ज कराई थी। वर्ष 2013 में बीजेपी के दीवान सिंह ने कांग्रेस के चंद्रभागा किराड़े ने चुनाव जीता था।

2018 चुनाव परिणाम

2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच तगड़ा मुकाबला था। बीजेपी ने दीवान सिंह को टिकट दिया था, जबकि कांग्रेस की ओर से चंद्रभागा किराड़े को टिकट मिला था। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 94,634 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी प्रत्याशी को 69,412 वोट मिले थे। कांग्रेस ने ये चुनाव 25,222 मतों से जीत लिया था।

ये भी पढ़ें : MP Election 2023: जनसंघ के कब्जे वाली सेंधवा विधान सभा सीट पर इस बार दिलचस्प मुकाबला

Hindi News / Badwani / Pansemal Assembly Election Result: पानसेमल विधान सभा सीट पर बीजेपी के श्याम बरड़े की बड़ी जीत, कांगे्रस प्रत्याशी चंद्रभागा किराड़े हारीं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.