Wheather Update: उमस भरी गर्मी से जन जीवन बेहाल, बारिश का नहीं है पता
एक हफ्ते पहले हुई बरसात से लोगों को चल रही लू से लोगों को राहत मिल गई थी। तापमान में गिरावट होने से लोगों ने चैन की सांस ली थी। परंतु एक बार फिर से उमस भरी गर्मी ने लोगों की जिंदगी को दूभर बना दिया है। गर्मी और उमस से लोगों की रातों की […]
एक हफ्ते पहले हुई बरसात से लोगों को चल रही लू से लोगों को राहत मिल गई थी। तापमान में गिरावट होने से लोगों ने चैन की सांस ली थी। परंतु एक बार फिर से उमस भरी गर्मी ने लोगों की जिंदगी को दूभर बना दिया है। गर्मी और उमस से लोगों की रातों की नींद हराम हो गई है। मौसम विभाग की माने तो अगले एक दो दिनों में बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून पूर्व बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के अंदर कभी भी मानसून उत्तर प्रदेश में कभी भी मानसून प्रवेश कर सकता है। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश में मानसून के प्रवेश के लिए परिस्थितियां काफी अनुकूल हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 जूम को मानसून प्रवेश कर जाएगा। इसके कारण पूर्वांचल में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
Hindi News / Azamgarh / Wheather Update: उमस भरी गर्मी से जन जीवन बेहाल, बारिश का नहीं है पता