bell-icon-header
अयोध्या

पति की पिटाई से पत्नी की मौत, 7 महीने में ही दहेज की भेंट चढ़ गई प्रेमिका

अयोध्या में 7 महीने पहले रचाई शादी फिर दहेज के नाम पर पत्नी को दे दी मौत की सजा

अयोध्याJan 15, 2023 / 11:14 pm

Satya Prakash

शादी के बाद पति पत्नी मे शुरू हुआ था विवाद

अयोध्या पूरा बाजार एक ऐसी प्रेम कहानी की उसका अंत मौत से हुआ। यह मामला थाना महाराजगंज चौकी दर्शन नगर अंतर्गत जलालुद्दीनपुर का है। जहां प्रेमी प्रेमिका ने 13 जुलाई 2022 को पारिवारिक न्यायालय जनपद अयोध्या में रजिस्टर्ड शादी किया।

पहले रचाई शादी फिर मांगा दहेज


विवाह के एक-दो हफ्ते तक तो सब ठीक चला लेकिन उसी के बाद से पति-पत्नी में खटपट होने लगी और पति अंकुर गौड ने मधु गौड़ के पिता से दहेज मांगना शुरू कर दिया। एक दिन ऐसा आया कि अंकुर ने पत्नी को मारपीट कर पूरा बाजार नहर के पास छोड़ दिया।

दोनों पक्षों को सुलह समझौते के बाद किया था राजी

किसी तरह पत्नी अपने मायके गई जहां पुलिस पूरी घटना की जनकारी दी। तो पुलिस ने दोनों पति पत्नी का सुलाह समझौता 26 अक्टूबर 2022 को कराया और पति पत्नी को वापस ससुराल भेज दिया था ।

पिटाई के बाद पत्नी मधु गौड़ की मौत


1 नवंबर 2022 को फिर पति-पत्नी में विवाद हुआ। यह विवाद बढ़ता गया। 13 जनवरी 2023 को ससुराल वालों ने अपने लड़के का साथ दिया और पत्नी मधु गौड़ की जमकर पिटाई की जिससे उसकी जान ही चली गई।
यह भी पढे : पुलिस कस्टडी में ई-रिक्शा चालक की मौत


ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज


थाना महाराजगंज पुलिस ने पति अंकुर गौड और परिजनों के खिलाफ धारा 498 ए 304बी दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के तहत मुकदमा दर्ज कर मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन अभी तक आरोपी फरार है।

Hindi News / Ayodhya / पति की पिटाई से पत्नी की मौत, 7 महीने में ही दहेज की भेंट चढ़ गई प्रेमिका

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.