आपको बता दें कि इस मामले सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने एक्शन लेते हुए मोईद को गिरफ्तार कर लिया था और शॉपिंग कांप्लेक्स पर बुलडोजर चला दिया था। अब सामूहिक दुष्कर्म मामले में किसी एक आरोपी का डीएनए मैच होने पर मुकदमा चलेगा।
क्या था पूरा मामला
दरअसल, पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा इलाके में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान और नौकर राजू के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। दुष्कर्म के बाद किशोरी के गर्भ में 12 सप्ताह का भ्रूण भी पल रहा था। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। अब उनकी संपत्तियों को अवैध बताकर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है।
नाबालिग की मां ने एफआईआर में बताया है कि उनकी बेटी को खेत में काम करने के दौरान ही बेकरी में काम करने वाला राजू खान मिला। राजू उसे लेकर सपा नेता मोईद खान के पास गया था। वहीं पर मोईद ने उसके साथ रेप किया और राजू ने वीडियो बनाया। इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर कई बार उन्होंने दुष्कर्म को अंजाम दिया गया।