आपको बता दें कि इस मामले सामने आने के बाद प्रदेश सरकार ने एक्शन लेते हुए मोईद को गिरफ्तार कर लिया था और शॉपिंग कांप्लेक्स पर बुलडोजर चला दिया था। अब सामूहिक दुष्कर्म मामले में किसी एक आरोपी का डीएनए मैच होने पर मुकदमा चलेगा।
यह भी पढ़ें
योगी सरकार ने गौ सेवा आयोग का किया गठन, श्याम बिहारी गुप्ता बनाए गए अध्यक्ष
क्या था पूरा मामला
दरअसल, पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा इलाके में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में भदरसा नगर अध्यक्ष मोईद खान और नौकर राजू के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। दुष्कर्म के बाद किशोरी के गर्भ में 12 सप्ताह का भ्रूण भी पल रहा था। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। अब उनकी संपत्तियों को अवैध बताकर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। यह भी पढ़ें