bell-icon-header
अयोध्या

School holiday: बारिश का प्रकोप, 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी

School holiday: यूपी में बारिश का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसके कारण स्कूल भी बंद हो रहे हैं। पहले आगरा में शनिवार को स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया था। फिर अयोध्या में शनिवार को सभी स्कूल बंद कर दिए गए। अयोध्या में यह आदेश सभी सरकारी कॉन्वेंट और पब्लिक स्कूलों पर लागू होगा।

अयोध्याSep 28, 2024 / 06:12 am

Krishna Rai

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 82?

School holiday: मौसम का मिजाज बिलकुल साफ है। यूपी से मानसून जाने का नाम नहीं ले रही। इसी बीच राम बारात और जनकपुरी आयोजन के चलते शनिवार को आगरा जिला प्रशासन ने इंटर तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया, लेकिन जिलाधिकारी ने डेढ़ घंटे के भीतर अवकाश निरस्त कर दिया। वहीं, अयोध्या में भारी वर्षा के दृष्टिगत शनिवार को जिले के प्री प्राइमरी से 12वीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
School holiday: आगरा जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी हुआ कि सभी सरकारी, कॉन्वेंट और पब्लिक स्कूल बंद रहेंगे। अवकाश को लेकर शुक्रवार शाम को बड़ी संख्या में अभिभावकों और बच्चों ने डीएम को फोन किया। एडीएम सिटी अनूप कुमार ने बताया कि छुट्टी का आदेश जारी हो गया है। वहीं डेढ़ घंटे बाद अवकाश रद कर दिया गया। फिलहाल अयोध्या में आज छुट्टी रहेगी।

Hindi News / Ayodhya / School holiday: बारिश का प्रकोप, 12वीं तक के स्कूलों में छुट्टी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.