सभी राम भक्तों के साथ होगा समान व्यवहार
श्री राम जन्मभूमि मंदिर में काफी दिनों से यह शिकायत श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पास आ रही थी कि सभी राम भक्तों के साथ समान व्यवहार नहीं हो रहा है। कुछ लोगों को VIP सुविधा मिल रही हैं। जैसे उन्हें चंदन का तिलक लगाया जा रहा है और चरणामृत दिया जा रहा है। इस व्यवस्था को ट्रस्ट ने समाप्त कर दिया है और अब किसी को VIP व्यक्ति नहीं माना जाएगा और सभी को एक समान माना जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बदलाव कुछ नहीं हुआ है। कुछ व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया गया है। इससे कुछ श्रद्धालुओं के मन में शंका भी होती थी और ट्रस्ट के प्रति रोष भी होता था। जैसे किसी को चरणामृत मिल रहा है। किसी को टीका लग रहा है। किसी को नहीं मिल रहा है। लिहाजा अगर ऐसा हो तो सभी के साथ हो, सभी के साथ समान व्यवहार हो, क्योंकि हमारे लिए सभी बराबर हैं। कुछ इस तरह की प्रतिक्रिया आई थी, इसके बाद यह बदलाव किए गए क्योंकि हमारे लिए सब बराबर हैं।
यह भी पढ़ें