कोतवाली क्षेत्र के रघुकुल रेस्टोरेंट के पास राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर ई-रिक्शा को ट्रक ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। ई- रिक्शा में बैठे सभी छह लोगों को गंभीर चोट आयीं। सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ से राम मंदिर के दर्शन के लिए आए श्रद्धालु भीखम साहू निवासी छत्तीसगढ़ की मौत हो गई है।
जबकि तोरण लाल का एक पैर कट गया, यह भी छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। Co अयोध्या आशुतोष मिश्रा ने तोरण को अपने वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। इसके अलावा ई-रिक्शा चालक महेश कुमार कौशल निवासी दर्शन नगर, सोनी (35) नजीबाबाद बिजनौर, मनोज सिंह मझगवां मध्य प्रदेश गंभीर रूप से घायल हैं।
चारों का इलाज ट्रामा सेंटर दर्शननगर में चल रहा है। सभी श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए आए थे। सीओ आशुतोष मिश्रा ने बताया ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।