bell-icon-header
अयोध्या

अयोध्या में दिन दहाड़े खूनी संघर्ष, भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

– भाजपा नेता और हिस्ट्रीशीटर के बीच विवाद में फायरिंग
– हिस्ट्रीशीटर भी जवाबी फायरिंग में मारा गया

अयोध्याMay 18, 2020 / 03:28 pm

Karishma Lalwani

bjp

अयोध्या. एक ओर वैश्विक महानारी कोरोना वायरस (Covid-19) के संक्रमण से बचाव के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है, तो वहीं दूसरी ओर अयोध्या में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। सोमवार को हैरिंग्टनगंज ब्‍लॉक के पलिया प्रताप शाह गांव के ग्राम प्रधान व भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह और गांव के हिस्ट्रीशीटर राम पदारथ यादव उर्फ नन्हा यादव के बीच विवाद हो गया। विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे को गोली मार दी। जवाबी फायरिंग में दोनों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें जिला अस्पताल भर्ती किया गया। यहां इलाज के दौरान सांसद प्रतिनिधी जयप्रकाश सिंह व हिस्ट्रीशीटर राम पदारथ यादव ने दम तोड़ दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी आशीष तिवारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बीजेपी सांसद का करीबी था मृतक प्रधान

मृतक जयप्रकाश सिंह अयोध्या सांसद लल्लू सिंह के करीबी थे। घटना कि जानकारी होने पर सांसद लल्लू सिंह भी मौक़े पर पहुंचे थे। वारदात से हड़कंप मच गया। मौके पर हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। दोनों के बीच विवाद का कारण आपसी दुश्मनी बताया गया है। घटना की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करने में जुटी है।
चिकित्सकों के अनुसार, जयप्रकाश सिंह की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें लखनऊ रेफर किया जाना था लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव में एक पंचायत के दौरान नन्हा यादव ने ग्राम प्रधान जय प्रकाश सिंह को गोली मारी जिस पर में गुस्साए ग्रामीणों ने नन्हा यादव पर फायर कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: बाइक या स्कूटी पर दो व्यक्ति के बैठने पर देना होगा जुर्माना, कटेगा चालान, रद्द होगा लाइसेंस, नया नियम लागू

Hindi News / Ayodhya / अयोध्या में दिन दहाड़े खूनी संघर्ष, भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.