bell-icon-header
अयोध्या

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में PM मोदी की रैली होगी ऐतिहासिक , 3 लाख की संख्या में होगा जनसैलाब

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि हर बूथ तक पीएम का संदेश पहुंचाने की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की है। रैली में सभी क्षेत्रों से लोगों की उपस्थिति होनी चाहिए। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि चारों जनपदों में बैठकें करके जनसभा व स्वागत कार्यक्रम की कार्ययोजना बना ली जाए।

अयोध्याDec 26, 2023 / 06:43 pm

anoop shukla

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में PM मोदी की रैली होगी ऐतिहासिक , 3 लाख की संख्या में होगा जनसैलाब

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में PM मोदी की रैली ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी हो रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में अब तीन लाख लोगों को आमंत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले यह संख्या दो लाख तय की गई थी। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने सर्किट हाउस में बैठक की। इसमें अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर व बाराबंकी के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी शामिल हुए।
हर बूथ तक पहुंचाएं PM का संदेश

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि हर बूथ तक पीएम का संदेश पहुंचाने की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की है। रैली में सभी क्षेत्रों से लोगों की उपस्थिति होनी चाहिए। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि चारों जनपदों में बैठकें करके जनसभा व स्वागत कार्यक्रम की कार्ययोजना बना ली जाए।जनता तक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का आमंत्रण पहुंचाने व उनकी सुविधाओं का ख्याल रखने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों की है। प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी संजय राय ने कहा कि जिला स्तर पर पदाधिकारी रोजाना तैयारियों की समीक्षा करें।
ये रहे उपस्थित

इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, सांसद लल्लू सिंह व उपेन्द्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव, डॉ. अमित सिंह चौहान, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, अंबेडकर नगर जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, बाराबंकी के अरविंद मौर्य व सुल्तानपुर जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा मौजूद रहे।

Hindi News / Ayodhya / श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में PM मोदी की रैली होगी ऐतिहासिक , 3 लाख की संख्या में होगा जनसैलाब

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.