bell-icon-header
ऑटोमोबाइल

FASTag का रिचार्ज कराते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो बाद में हो सकता है बड़ा नुकसान

FASTag Tips: फास्टैग को टोल प्लाज़ा पर टोल के पेमेंट के लिए ज़रूरी कर दिया गया है। ऑनलाइन पेमेंट का यह माध्यम काफी आसान है। पर इसके रिचार्ज में कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी होता है। ऐसा नहीं करने पर बाद में बड़ा नुकसान हो सकता है।

Feb 20, 2023 / 01:16 pm

Tanay Mishra

FASTag

अपने व्हीकल से एक शहर से दूसरे शहर जाने के समय रास्ते में टोल प्लाज़ा मिलता है। दूसरे शहर में एंटर करने से पहले आपको टोल टैक्स का पेमेंट करना पड़ता है। इसके बिना आप उस शहर में आगे नहीं जा सकते। लंबे समय तक टोल टैक्स का पेमेंट कैश के ज़रिए किया जाता था, पर अब यह तरीका बदल दिया गया है। अब टोल टैक्स के पेमेंट के लिए सरकार ने ऑनलाइन पेमेंट सर्विस फास्टैग (FASTag) को अनिवार्य कर दिया है। कुछ टोल प्लाज़ा पर अभी भी कैश लिया जाता है, पर ज़्यादातर टोल प्लाज़ा पर फास्टैग के ज़रिए ही टोल टैक्स का भुगतान किया जाता है। ऐसे में आपके फोर व्हीलर पर फास्टैग होना ज़रूरी है। फास्टैग में पैसे जमा करने या बैलेंस लोड करने के लिए इसे रिचार्ज करना होता है। इस दौरान कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

फास्टैग रिचार्ज के समय रखें इन बातों का ध्यान

फास्टैग का रिचार्ज कराते समय कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन बातों का ध्यान नहीं रखने पर आगे बड़ा नुकसान हो सकता है। आइए नज़र डालते हैं उन ज़रूरी बातों पर।

1. अपने बैंक को ही करें सलेक्ट

अपने फास्टैग को रिचार्ज करते समय हमेशा अपने बैंक को ही सलेक्ट करना चाहिए। गलती से दूसरा बैंक सलेक्ट करने पर आपका रिचार्ज अटकने की रिस्क तो रहती है ही, साथ ही आपके ओरिजिनल अकाउंट से पैसे कटने की रिस्क भी रहती है। इस नुकसान से बचने के लिए फास्टैग रिचार्ज करते समय बैंक सलेक्ट करते समय ध्यान रखना चाहिए।


यह भी पढ़ें

29 साल पहले लॉन्च हुई थी Hero Splendor; आज भी है देश में जलवा कायम, जानिए क्या है स्पेशल

2. सही व्हीकल नंबर करें एंटर


फास्टैग रिचार्ज करते समय अपने व्हीकल को भी अपने फास्टैग अकाउंट पर रजिस्टर करना होता है। इसके लिए अपने व्हीकल की नंबर प्लेट पर दर्ज नंबर को एंटर करना होता है। अपने व्हीकल का नंबर एंटर करते समय हमेशा सही नंबर ही एंटर करना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर भी अकाउंट से पैसे कटने और रिचार्ज के अटकने की रिस्क रहती है। इस नुकसान से बचने के लिए फास्टैग पर हमेशा सही व्हीकल नंबर एंटर करना चाहिए।

3. रिचार्ज से पहले सारी डिटेल्स फिर से करें चेक

फास्टैग को रिचार्ज करने से पहले एक बार फिर से सारी डिटेल्स चेक कर लेनी चाहिए। इससे बाद में नुकसान होने की रिस्क नहीं रहती।

यह भी पढ़ें

MBA Chai Wala ने खुद को गिफ्ट की 90 लाख की Mercedes SUV, जानिए क्या है इस लग्ज़री कार की खासियत

संबंधित विषय:

Hindi News / Automobile / FASTag का रिचार्ज कराते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो बाद में हो सकता है बड़ा नुकसान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.