मेष राशि
मेष राशि के लिए शनि दसवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं जोकि ग्यारहवें भाव में ही अस्त होने जा रहे हैं। शनि के कुंभ राशि में अस्त होने से धन आगमन में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कुछ दिक्कतों के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। करियर के मोर्चे पर लाभ मिल सकता है। नौकरी के संबंध में फैसले रुक सकते हैं। व्यवसाय में मध्यम लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते सहज होंगे। प्रेम जीवन में खुशी महसूस कर पाएंगे।
वृषभ
वृषभ राशि के लिए शनि नवम और दशम भाव के स्वामी हैं और ये दसवें घर में ही अस्त हो रहे हैं। पेशेवर मोर्चे पर कड़ी मेहनत करनी होगीै।शनि की चाल बदलने के परिणामस्वरुप नौकरी में उतार.चढ़ाव देखना पड़ सकता है। नई नौकरी भी मिल सकती है। व्यवसाय में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा पर अच्छा मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छे रिश्ते बनेंगे लेकिन प्रेम जीवन में किन्हीं मुद्दों को लेकर विवाद होने की आशंका है।
यह भी पढ़ेंः क्यों पड़ी नई मूर्ति की जरूरत, कहां रखेंगे रामलला की पुरानी प्रतिमा, जानें बड़ा अपडेट
मिथुन राशि
मिथुन के लिए शनि आठवें और नवम भाव का स्वामी हैं और वे नवम भाव में ही अस्त हो रहे हैं। इससे मिथुनवालों का भाग्य जाग सकता है, लंबी दूरी की यात्रा और विदेशी स्रोतों से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। इन जातकों के जीवन में बहुत सफलताएं आने वाली हैं। पेशेवर मोर्चे पर अच्छा समय बीतेगा। व्यापार के क्षेत्र भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। जीवन साथी से खुशी प्राप्त होगी। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ रिश्ते बहुत अच्छे बने रहेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए शनि सप्तम और अष्टम भाव का स्वामी है। शनि अष्टम भाव में ही अस्त हो रहा है। इससे विरासत या अप्रत्याशित स्रोतों से धन प्राप्त होगा। अचानक से धन लाभ का योग है। पेशेवर मोर्चे पर नौकरी में बदलाव करना पड़ सकता है और व्यवसाय के क्षेत्र में अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। जीवनसाथी के साथ खुशहाल और प्रभावी रिश्ते बने रहेंगे। प्रेम में पार्टनर के साथ खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए छठे और सातवें घर के स्वामी शनि सातवें घर में अस्त हो रहे हैं। इस दौरान मित्र और सहयोगी मददगार साबित होंगे। लंबी दूरी की यात्रा फायदेमंद साबित होगी। करियर के लिहाज से हर प्रकार की संतुष्टि प्राप्त होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में शनि अनुकूल परिणाम देगा। जीवनसाथी और लव पार्टनर के साथ अच्छी बॉन्डिंग बनी रहेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए पंचम और षष्ठ भाव का स्वामी शनि छठे भाव में अस्त होने जा रहा है। इसके परिणाम स्वरुप व्यवसाय में सफलता में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। करियर के मोर्चे पर जीवन आसान नहीं रहने वाला है। व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ और हानि लगी रहेगी। प्रियजनों के साथ रिश्ते मधुर होंगे लेकिन जीवन साथी के साथ अहम की समस्या परेशान कर सकती है। लव पार्टनर के साथ खुलकर रिश्ते निभा पाएंगे।
तुला राशि
तुला राशि के लिए चतुर्थ और पंचम भाव का स्वामी शनि पंचम भाव में अस्त होने जा रहा है। इसके कारण बच्चों को लेकर चिंता परेशान कर सकती है। व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है। करियर के मोर्चे संतुष्टि हासिल कर पाने की स्थिति में रहेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ के साथ ही हानि भी उठानी पड़ सकती है। हालांकि जीवनसाथी या लव पार्टनर से भरपूर प्यार और स्नेह की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए तीसरे और चतुर्थ भाव का स्वामी शनि चतुर्थ भाव में ही अस्त हो रहा है। इससे जीवन में आराम की कमी आ सकती है। घर से संबंधित कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, माता के स्वास्थ्य की दिक्कत बनी रह सकती है। करियर के मोर्चे पर चिंता बढ़ने वाली है। वरिष्ठों से सख्त रूख का सामना करना पड़ेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में अधिक लाभ कमाने के लिए रणनीतियां बदलनी होंगी। जीवनसाथी के साथ जुड़ाव की कमी महसूस होगी पर लव पार्टनर से भरपूर प्यार मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लिए शनि दूसरे और तीसरे घर के स्वामी हैं जोकि तीसरे घर में अस्त होने जा रहे हैं। शनि के अस्त के प्रभावस्वरूप जीवन से आराम की कमी होगी जबकि दृढ़ संकल्प से लाभ मिल सकता है। पेशेवर मोर्चे पर परीक्षा का समय होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में मध्यम लाभ होने की संभावना है। जीवन साथी के साथ खुशियां प्राप्त होंगी। लव पार्टनर के साथ समझ की कमी के चलते विवाद होना मुमकिन है।
पैसों के साथ पद प्रतिष्ठा भी दिलाती है पौष पूर्णिमा पर की गई ये पूजा
मकर राशि
मकर राशि के लिए शनि पहले और दूसरे घर का स्वामी है और दूसरे भाव में अस्त होने जा रहा है। इससे धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पेशेवर मोर्चे पर काम से संतुष्टि मिलने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ और हानि दोनों ही मिलने वाली है। जीवन साथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे लेकिन लव पार्टनर के साथ वाद विवाद और बहस होने की आशंका है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए शनि पहले और 12वें घर के स्वामी हैं और पहले ही घर यानि लग्न में ही अस्त होने वाले हैं। आपको स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत पड़ेगी। करियर में चुनौतियां भी मिलने वाली हैं।
पेशेवर मोर्चे पर ज्यादा यात्रा करना पड़ेगा। नौकरी बदलनी पड़ सकती है। व्यवसाय के क्षेत्र में मुनाफे की कमी हो सकती है। हालांकि कहीं से अप्रत्याशित रूप से धन लाभ भी होगा। अहंकार के कारण जीवनसाथी के साथ टकराव हो सकता है। लव पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के लिए शनि 11वें और 12वें घर के स्वामी हैं और बारहवें भाव में ही अस्त होने वाले हैं। इससे जीवन में धैर्य की कम हो सकती है जिससे अच्छे मौके भी खो सकते हैं। करियर की मोर्चे पर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। अचानक धन हानि होगी लेकिन कहीं से धन भी प्राप्त होगा। विदेश में स्थानांतरित होने के योग हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन लाभ भी होगा। जीवनसाथी के साथ अनुचित स्थिति का सामना करना पड़ेगा। लव लाइफ में भी कुछ समस्याएं उठानी पड़ सकती हैं।