bell-icon-header
धर्म/ज्योतिष

देश-दुनिया में होने वाली है उथल-पुथल, 25 दिन में प्रकृति और राजनीति मचा सकती है कोहराम

Venus transit: 31 जुलाई को अंतरिक्ष के चमकीले ग्रह शुक्र ने सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। इससे 25 दिन में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। शुक्र गोचर अवधि में प्रकृति और राजनीति कोहराम मचा सकती है। आइये एस्ट्रोलॉजिस्ट से जानते हैं शुक्र गोचर का राशियों और मनुष्यों के जीवन पर क्या असर पड़ेगा।

भोपालAug 01, 2024 / 02:48 pm

Pravin Pandey

शुक्र राशि परिवर्तन सिंह राशि का प्रभाव

देश की राजनीति में होगी उठा-पटक

एस्ट्रोलॉजिस्ट अजहर हाशमी के अनुसार 31 जुलाई की रात (मतान्तर दोपहर) से सौर मंडल का सबसे चमकीला ग्रह शुक्र (वीनस) सिंह राशि में प्रवेश कर चुका है। सिंह राशि सूर्य की राशि है। सूर्य अग्निकारक ग्रह है। शुक्र सिंह राशि में लगभग 25 दिन रहकर विभिन्न राशियों, प्रदेश, देश-दुनिया को प्रभावित करेगा।


मुख्य बातें

  1. शुक्र सिंह राशि में 25 दिन रहेगा और उस पर शनि ग्रह की सातवीं दृष्टि पड़ेगी, जिससे दुनिया के कई देशों में प्राकृतिक आपदाओं की आशंका है।
  2. मेष, वृषभ, कर्क, सिंह राशि को धन और यश प्राप्त होगा।
  3. युवाओं को रोजगार मिलेगा। महिलाओं का सम्मान बढ़ेगा।
  4. मध्यप्रदेश में पर्याप्त वर्षा होगी। मप्र की नाम राशि सिंह है और शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश मप्र के लिए शुभ है। मप्र को केन्द्र से आर्थिक लाभ होगा।
  5. देश की राजनीति में बहुत उठा-पटक हो सकती है।
  6. न्याय पालिका का सम्मान बढ़ेगा।
ये भी पढ़ेंः Grah Gochar August: अगस्त में 4 ग्रह बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत
उल्लेखनीय है कि शुक्र का संबंध साज-सज्जा, सौंदर्य-प्रसाधन, ब्यूटी कॉन्टेस्ट, फिल्म, प्लेटिनम, डायमंड, दूध, शक्कर से है। शुक्र मार्गी गति से सिंह राशि में लगभग 25 दिन रहेगा, अत: फिल्म अभिनेता-अभिनेत्रियों के लिए अच्छा है। शक्कर के भावों में इस अवधि में तेजी रह सकती है।
ये भी पढ़ेंः सावन में पढ़ें शिव पंचाक्षर स्तोत्रम्, हर संकट से दिलाएगा छुटकारा


नोटः गौरतलब है कि ज्योतिषी एक व्यक्ति है और व्यक्ति की सीमाएं होती हैं। किंतु प्रभु (परमात्मा) की कोई सीमा नहीं होती, वह असीम है। अत: प्रभु इच्छा ही सर्वोपरि है।

Hindi News / Astrology and Spirituality / देश-दुनिया में होने वाली है उथल-पुथल, 25 दिन में प्रकृति और राजनीति मचा सकती है कोहराम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.