इन तीन राशियों की जागेगी किस्मत
मेष राशि
आपकी राशि मेष है तो धनु राशि में बना त्रिग्रही योग आपके लिए बेहद शुभ और लाभकारी है। धनु राशि में त्रिग्रही योग के प्रभाव से मेष राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। इस समय आपके जो काम अटके हुए थे उसकी बाधाएं दूर होने लगेंगी और हर काम में सफलता मिलेगी। इस समय आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी और आपने जो भी योजनाएं बना रखी हैं, वो सब अपने मुकाम पर पहुंचेंगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने करियर में खूब तरक्की मिलेगी। व्यापारियों के लिए भी सफलता के योग हैं। इस समय इनको खूब लाभ होगा। इसी के साथ मेष राशि के लोगों को विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सकारात्मक फल प्राप्त होंगे। आपकी आध्यात्म की ओर रूचि बढ़ेगी।
ये भी पढ़ेंः Vishnu Sahastranam Path: श्री विष्णु सहस्रनाम स्त्रोत के पाठ से पूरी होती है हर मनोकामना, गुरुवार को पाठ से अनंत लाभ
धनु राशि
आपकी राशि धनु है तो त्रिग्रही योग धनु राशि में ही बनेगा, जो धनु राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इससे धनु राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। अब तक आपके जो भी काम अटके हुए थे, अब वो सभी काम एक-एक कर पूरे होंगे। इससे आप प्रसन्न और संतुष्ट महसूस करेंगे। इसके अलावा त्रिग्रही योग के प्रभाव से धनु राशि वालों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आप इस समय भौतिक सुख-सुविधाओं को जुटाने के विषय पर चर्चा करेंगे। इस समय परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे और परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। अगर आप नौकरी तलाश रहे हैं तो इस समय अच्छी नौकरी मिल सकती है। व्यापारियों के हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है और इन्हें अच्छा मुनाफा भी हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए भी त्रिग्रही योग शुभ फलदायक है। इस योग के चलते आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। त्रिग्रही योग के समय में तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी। इस योग के प्रभाव से आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी और आप आत्मविश्वास से काम कर सकेंगे। यदि आप विदेश से जुड़ा व्यापार करते हैं तोइस समय बंपर लाभ होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी शानदार सफलता मिलने के योग हैं। आप परीक्षा में उत्तीर्ण आकर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। भाई-बहनों में कोई अनबन चल रही थी, तो वो दूर हो जाएगी और एक-दूसरे की मदद करेंगे।